Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Live Today: पीएफआई मामले मामले में ईडी ने कासिम सैयद के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयान मिशन की पहली टेस्टिंग कर ली है। पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर पहुंचे। जहां PM मोदी ने सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इसके अलावा दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर GRAP-2 के तहत प्रतिबंध लागू किया गया है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Latest Breaking News

LIVE Feed
Oct 21, 2023, 11:42 PM IST

गाजा में मानवीय सहायता की अधिक जरूरत: विश्व स्वास्थ्य संगठन

गाजा में मानवीय सहायता के लिए ऑपरेशन जारी है। रफा क्रॉसिंग खुलते ही 20 सहायता ट्रक मिस्र से गाजा में प्रवेश कर गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर राहत कार्य शुरू करने की आवश्यकता है।
Oct 21, 2023, 10:41 PM IST

PFI से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले कासिम सैयद के खिलाफ चार्जशीट दायर

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कासिम सैयद मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। ये पूरक चार्जशीट विशेष न्यायाधीश सचिन गुप्ता की अदालत में दायर की गई। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 26 तारीख निश्चित है।
Oct 21, 2023, 9:50 PM IST

एस जयशंकर ने सिंगापुर सरकार के कैबिनेट मंत्रियों से की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे भारत वापस लौटे। उन्होंने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान सिंगापुर सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ कई द्विपक्षीय वार्ता की। इसके अलावी विदेश मंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और उन्हें उनकी हालिया चुनाव जीत पर बधाई दी: विदेश मंत्रालय
Oct 21, 2023, 9:36 PM IST

हमास के हमलों में 1,400 से ज्यादा इजरायली की मौत

इजरायल हमास के बीच आज युद्ध का 14वां दिन है। इसमें अब तक कुल 4,900 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के हमलों में 1,400 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि गाजा पट्टी में लगभग 3,478 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में मानवीय संकट की स्थिति है।
Oct 21, 2023, 9:26 PM IST

डबल इंजन सरकार की अयोध्या में खर्च कर रही 30,000 करोड़: सीएम योगी

अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की आज समीक्षा की गई। अयोध्या के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, डबल इंजन सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में अधिकांश परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। प्रदेश और देश के लिए गौरव भरा क्षण तब आएगा जब जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मंत्री जी भगवान राम को भव्य मंदिर में स्थापित करेंगे। एक नई और भव्य अयोध्या देश और पूरी दुनिया देखेगी.हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी पहली रिहर्सल दीपोत्सव पर दिखेगी: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
Oct 21, 2023, 6:46 PM IST

तेलंगाना के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए एआईसीसी के विशेष पर्यवेक्षकों के रूप में अशोक चव्हाण और एनएस बोसक्राजू की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है: कांग्रेस
Oct 21, 2023, 6:44 PM IST

पीएम मोदी का युवा शक्ति से आह्वान

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में 'सिंधिया स्कूल' के 125वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, "...आज हमने संकल्प लिया है कि अगले 25 साल में देश को विकसित बनाएंगे। और ये आपको, यहां की युवा पीढ़ी को करना है। भारत को यह करना है। मुझे युवाओं पर, युवाओं की क्षमता पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि आप इन सपनों को संजोएंगे और उनके लिए काम करेंगे, सपनों को संकल्प में बदलेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक आप सफलता हासिल नहीं कर लेते। बड़े सपने देखें और बड़ा हासिल करें।"
Oct 21, 2023, 6:18 PM IST

ग्वालियर में पीएम मोदी

मध्य प्रदेश: पीएम नरेंद्र ग्वालियर पहुंचे, जहां सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर दिया है कि 'जब भारत बढ़ता है तो दुनिया बढ़ती है।"
Oct 21, 2023, 6:15 PM IST

दिल्ली-NCR में GRAP-2 के तहत प्रतिबंध लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अगले हफ्ते प्रदूषण स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-NCR में GRAP-2 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। दिल्ली एनसीआर में GRAP-2 प्रतिबंधों के तहत कोयले और लकड़ी से चलने वाले चूल्हे के उपयोग पर प्रतिबंध होगा। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे; सड़कों की नियमित सफाई और उन पर पानी का छिड़काव किया जाए; ट्रैफिक पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करें कि ट्रैफिक जाम ना हो ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।
Oct 21, 2023, 4:54 PM IST

मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा की एक और लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने 92 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Oct 21, 2023, 4:02 PM IST

हमास से जुड़े 66 गिरफ्तार

इजरायली सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन किया है। जिसके तहत हमास से जुड़े 68 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
Oct 21, 2023, 2:40 PM IST

कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। CM अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी।
Oct 21, 2023, 1:20 PM IST
पश्चिम बंगाल

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हावड़ा में बेलिलियस रोड पर एक पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा की।
Oct 21, 2023, 12:04 PM IST

दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन किया।
Oct 21, 2023, 10:49 AM IST
छत्तीसगढ़

2 नक्सली ढेर

कांकेर में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर। एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद।
Oct 21, 2023, 10:28 AM IST

इसरो चीफ ने पूरी टीम को बधाई दी।
Oct 21, 2023, 10:24 AM IST

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
Oct 21, 2023, 10:07 AM IST

मिशन गगनयान

भारत ने अंतरिक्ष में एक और अहम कदम बढ़ा दिया है, इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान को आज लॉन्च कर दिया
Oct 21, 2023, 8:58 AM IST

नहीं हो सका ट्रायल

आखिरी मिनट में तकनीकी खराबी के कारण गगनयान की परीक्षण उड़ान स्थगित कर दी गई है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि यह विश्लेषण किया जाएगा कि सिस्टम में कहां गड़बड़ी हुई और जल्द ही नए परीक्षण उड़ान कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
Oct 21, 2023, 8:49 AM IST

इसरो के चेयरमैन के सोमनाथ संबोधित कर रहे हैं। गगनयान परीक्षण वाहन का प्रक्षेपण आज नहीं किया जा सका।
Oct 21, 2023, 8:40 AM IST

लांच में अब केवल 5 मिनट शेष।
Oct 21, 2023, 8:37 AM IST

लांच व्हिकल को मोबाइल लांच टावर में ले जाया जा रहा है।
Oct 21, 2023, 8:36 AM IST

गगनयान मिशन परीक्षण वाहन का ऑटोमेटिक लांच सिक्वेंस शुरु किया गया। इसका अर्थ यह हुआ कि अब लांच की प्रक्रिया एक-एक कर शुरु की जाएगी।
Oct 21, 2023, 8:34 AM IST

अब प्रक्षेपण में महज 10 मिनट रह गए हैं। पूरा देश इस प्रमोचन का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा है।
Oct 21, 2023, 8:31 AM IST

मिशन डायरेक्टर एस शिवकुमार ने सभी तंत्रों की सफल हायजिन चेक के बाद लाउंच के लिए ग्रीन सिग्नल दे दी है।
Oct 21, 2023, 8:30 AM IST

प्रक्षेपण का गवाह बनने के लिए विभिन्ना स्कूल और कॉलेजों के हजारों विधार्थीगण दर्शकदीर्घा में मौजूद हैं।
Oct 21, 2023, 8:28 AM IST

काउंटडाउन के टी-0 स्थिति पर प्रक्षेपण निर्धारित किया जाता है, उसके पहले सभी सिस्टम्स की हायजिन चेक की जाती है।
Oct 21, 2023, 8:25 AM IST

टीवी-डी 1 लिफ्ट सिस्टम लाउंच व्हिकल को 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर लेजाकर प्रक्षेपित किया जाएगा।
Oct 21, 2023, 8:20 AM IST

गगनयान - परिक्षण वाहन प्रक्षेपण लाइव

मिशन गगनयान का पहला परीक्षण वाहन डी-1 के प्रक्षेपण का लाइव शुरु हो चुका है। इसे यहा‍ँ देखा जा सकता है।
Oct 21, 2023, 8:15 AM IST

इस बीच प्रक्षेपण में देरी के कारणों के कयास लगाए जा रहे हैं। मौसम की बात करें तो अभी श्रीहरिकोटा में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं जबकि शहर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+