Breaking News Live Today: भरूच में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची NDRF, 16 लोगों को बचाया गया

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज सोमवार 18 सितंबर से संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। संसद का स्पेशल सेशन 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार दोनों सदनों में 8 विधेयक पेश कर सकती है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना का सर्च ऑपरेशन आज भी जारी है। किम जोंग उन रूस का दौरा खत्म कर नॉर्थ कोरिया लौटे आए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज किसान-मजदूर महापंचायत का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय अदालत में रूस, यूक्रेन मामले की आज सुनवाई होगी। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो रहा है। गुजरात के भरूच में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Sep 18, 2023, 9:57 AM IST

भरूच में बाढ़ का पानी घरों में घुसा

गुजरात के भरूच में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, भारी परेशानी में लोग
Sep 18, 2023, 9:51 AM IST

एनडीआरएफ ने भरूच में 16 लोगों को बचाया

गुजरात के भरूच में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची एनडीआरएफ टीम, बाढ़ में फंसे 16 लोगों को बचाया गया
Sep 18, 2023, 9:21 AM IST

नहीं मिला निपाह वायरस का कोई नया केस

केरल में नहीं मिला निपाह वायरस का कोई नया केस, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा- प्रदेश में हालात अब नियंत्रण में
Sep 18, 2023, 7:53 AM IST

अनंतनाग में सेना का सर्च ऑपरेशन आज भी जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान आज भी जारी है। जहां 13 सितंबर को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी और 4 जवान शहीद हो गए थे।
Sep 18, 2023, 7:14 AM IST

Asia Cup 2023 जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया

Asia Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पहुंची। भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा कर ट्रॉफी जीती।
Sep 18, 2023, 7:12 AM IST

संसद का स्पेशल सेशन आज से 22 सितंबर तक चलेगा, जानिए कौन से बिल हो सकते हैं पेश

संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगा।
Sep 18, 2023, 7:11 AM IST

संसद के विशेष सत्र पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर?

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू होने वाला है। इसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 9 बिंदु बताते हुए पत्र लिखा था लेकिन कोई जवाब नहीं आया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+