Breaking News Live Today: मुंबई के मलाड इलाके में 6 गोदामों में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज गुरुवार 16 नवंबर का दिन है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग हादसे के 5वें दिन भी बचाव अभियान जारी है। टनल के अंदर 40 मजदूर फंसे हैं। दिल्ली की हवा अब भी जहरीली है। कई इलाकों में AQI 'खतरनाक' श्रेणी में है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल होने वाले मतदान के पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की मेजबानी की है।
देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

LIVE Feed
इजराइल ने दिया भारत सरकार और पीएम मोदी को धन्यवाद
इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा, "...मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत के राष्ट्रपति और भारत सरकार को बर्बरता के खिलाफ इस लड़ाई में इज़राइल के लिए इतना अविश्वसनीय समर्थन व्यक्त करने और हमारे बचाव के अधिकार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं..."
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की यात्रियों से बातचीत
दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "इस साल विशेष त्योहार के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पिछले कई महीनों से प्लनिंग की जा रही थी पिछले वर्ष से करीब 3 गुना ट्रेन की व्यवस्था की गई है...पुलिस और डॉक्टर्स तैनात हैं, पूरी व्यवस्था की गई है। यात्री संतुष्ट हैं..."
यमुना घाट पर डी-फोमिंग कार्य का निरीक्षण
दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने यमुना घाट पर डी-फोमिंग कार्य का निरीक्षण करने के लिए कालिंदी कुंज यमुना घाट का दौरा किया। सोमनाथ भारती ने कहा, "1200 ऐसे घाट बनाए हैं जो कि यमुना के किनारे नहीं है। हमने कोशिश की है ज्यादा तर लोगों को अपने घर के आसपास ही छठ घाट मिल जाए उन्हें यमुना तक ना आना परे... कलिंदी कुंज बराज के पास झाग इसलिए उत्पन्न होती क्योंकि यहां बराज से उच्चाई से पानी गिरता है जिस कारण से झाग होती है। यहां की झाग हानिकारक नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि फूड क्वालिटी केमिकल का छिड़काव करके फोम को खत्म कर दें।"
छत्तीसगढ़ में कल मतदान
रायपुर: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले का कहना है, ''छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान कल होगा. दूसरे चरण में 22 जिलों के करीब 70 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान होगा. सभी 70 विधानसभाएं सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी..."
MP: मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, "कल मतदान है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बालाघाट के 3 मतदान केंद्र, मंडला के 55 मतदान केंद्र और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा क्योंकि ये तीनों जिले नक्सल प्रभावित हैं। मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मॉक पोलिंग कराई जाएगी।"
वायु प्रदूषण: 6 सदस्यीय स्पेशल टास्ट फोर्स का गठन
वायु प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बतायाकि अभी जो स्थिति बन रही है उससे ये संभावना बन रही है कि अगले 2-3 दिनों तक प्रदूषण 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है। आज बैठक में निर्णय हुआ कि जो GRAP के नियम हैं उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए निरीक्षण तेज़ किया जाए। मॉनिटरिंग के लिए आज 6 सदस्यीय स्पेशल टास्ट फोर्स का गठन किया गया है। ये भी समीक्षा की गई कि किस विभाग ने अभी तक क्या कार्रवाई की है।
'ये फोटोशूट है' बीजेपी का तंज
जयपुर में राहुल गांधी के स्वागत में एक साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तंज सकते हुए कहा कि ये फोटोशूट है। सिर्फ फोटो के लिए है। राहुल गांधी का होर्डिंग में फोटो ही नहीं था। राहुल गांधी को पता है कि राजस्थान में कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए वे आज सिर्फ नाम के लिए राजस्थान आए हैं और फोटोशूट करके जा रहे हैं।
NewsClick case: ईडी ने नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया
प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने न्यूजक्लिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शंघाई स्थित अमेरिकी व्यवसायी नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि नेविल रॉय सिंघम को समन विदेश मंत्रालय (एमईए) के जरिए से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी को समन भेजने के इसी तरह के प्रयास को पिछले साल चीन ने रोक दिया था।
उत्तरकाशी सुरंग हादसे का बचाव अभियान ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है: PRO
उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बचाव अभियान पर NHIDCL के PRO गिरधारीलाल ने कहा, "यह ऑपरेशन युद्धस्तर पर चल रहा है। हमें प्रशासन का सपोर्ट है। मशीन 99.99% इंस्टॉल हो चुकी है। मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि गुमराह न हों..."












Click it and Unblock the Notifications