Breaking News Today: मराठा आरक्षण मुद्दे पर CM शिंदे द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू

Breaking news in hindi: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, यहां डंपर से कुचलकर 7 लोगों की मौत हो गई। जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने और लगातार इस मुद्दे पर देश की सियासत गर्माई हुई है। वहीं, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है और पार्टी ने आज प्रदेश बंद का आह्वान किया है, जिसके बाद पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है। पढ़िए देश, दुनिया, कारोबार और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki Taja Khabar

LIVE Feed
Sep 11, 2023, 8:30 PM IST

मराठा आरक्षण मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक शुरू

मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में मराठा आरक्षण मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बुलाई गई है।
Sep 11, 2023, 6:51 PM IST

कोहली और केएल राहुल ने बनाया शतक

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे क्रिकेट मैच में केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। केएल राहुल (111) और विराट कोहली (122) के शतक और रोहित शर्मा (56) और शुबमन गिल (58) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने कोलंबो में सुपर 4 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 356/2 का स्कोर बनाया।
Sep 11, 2023, 5:07 PM IST

लीबिया में बाढ़ से 150 लोगों की मौत

भूमध्य सागर में आए डेनियल तूफान के परिणामस्वरूप लीबिया में आई भयानक बाढ़ में कम से कम 150 लोग मारे गए। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। लीबिया में बेंगाजी स्थित प्रशासन के प्रवक्ता मोहम्मद मसूद ने कहा कि डर्ना, जबल अल-अखदर क्षेत्र और अल-मर्ज के उपनगरों में डेनियल तूफान के कारण आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के परिणामस्वरूप कम से कम 150 लोग मारे गए।
Sep 11, 2023, 2:27 PM IST

शशि थरूर के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

दिल्ली डिक्लेरेशन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पूरी दुनिया कह रही है कि ये अब तक का सबसे सफल G20 था...चाहे कोई विपक्ष में हो, अगर उनके पास देश के प्रति प्रेम, वे इसे एक ऐतिहासिक, रणनीतिक जीत के रूप में सोचेंगे और स्वीकार करेंगे कि भारत दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में कैसे उभरा है।
Sep 11, 2023, 1:05 PM IST

बाराबंकी में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लगातार हो रही है भारी बारिश, पानी में डूबे रेलवे ट्रैक
Sep 11, 2023, 1:03 PM IST

पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिलाई दोनों को सदस्यता
Sep 11, 2023, 1:01 PM IST

शर्जील इमाम की जमानत पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने शर्जील इमाम की जमानत याचिका पर फैसला 25 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रखा
Sep 11, 2023, 12:25 PM IST

अमरावती में सड़कों पर टीडीपी कार्यकर्ता

आंध्र प्रदेश के अमरावती में सड़कों पर उतरे टीडीपी के कार्यकर्ता, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन
Sep 11, 2023, 11:39 AM IST

मुंबई में सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

मुंबई में सिओन हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, कार में मौजूद 2 लोगों की मौके पर ही मौत, तीन अन्य बुरी तरह घायल
Sep 11, 2023, 11:17 AM IST

टीडीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में टीडीपी कार्यकर्ताओं का भारी विरोध प्रदर्शन, पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं कार्यकर्ता
Sep 11, 2023, 11:12 AM IST

उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और रूद्रनाथ में पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी
Sep 11, 2023, 10:33 AM IST

सऊदी प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत

सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राष्ट्रपति भवन में किया गया भव्य स्वागत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने की मुलाकात
Sep 11, 2023, 8:54 AM IST

बारामूला में आतंकी साजिश नाकाम

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बलों ने आईईडी को किया निष्क्रिय
Sep 11, 2023, 8:50 AM IST

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां, आग बुझाने की कोशिश जारी
Sep 11, 2023, 8:46 AM IST

जेल भेजे गए चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल लाया गया, भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने नायडू को दी है 23 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+