जिस बंगले में 31 साल रहे रामविलास पासवान, अब चिराग को मिला वो खाली करने का फरमान
नई दिल्ली, 17 अगस्त। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद उनके लिए आवंटित सरकारी बंगले को अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। यह बंगला दिल्ली के 12 जनपथ रोड़ पर स्थित है, जिसमे फिलहाल राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान अपनी पत्नी व बेटे के साथ रह रहे हैं। चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। इसी बंगले में लोजपा की तमाम बैठके होती थीं और लोजपा का आधिकारिक पता भी यही बंगला था। लेकिन अब इस बंगले को रेल मंत्री को आवंटित कर दिया गया है।
Recommended Video

31 साल रहे रामविलास पासवान
जिस बंगले को अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया है उसमे राम विलास पासवान 31 साल से रह रहे थे। राम विलास पासवान को यह बंगला 1989 में आवंटित किया गया था लेकिन अक्टूबर 2020 में राम विलास पासवान के निधन के बाद अब इस बंगले को रेल मंत्री को आवंटित कर दिया गया है। यानि चिराग पासवान को अपने परिवार के साथ इस बंगले को अब खाली करना होगा।

14 जुलाई को मिला नोटिस
सूत्रों के अनुसार केद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने चिराग पासवान को बंगला खाली करने के लिए नोटिस भी भेज दिया है। चिराग पासवान को बंगला खाली करने का नोटिस 14 जुलाई को मंत्रालय की ओर से भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार चिराग पासवान ने बंगला खाली करने के लिए कुछ और दिनों का समय मांगा है। उन्होंने अपील की है कि अक्टूबर 2021 में उनके पिता की पहली पुण्यतिथि होगी, तबतक इस बंगले को खाली नहीं कराया जाए।

पशुपति पारस को बंगले का मिला था प्रस्ताव
चिराग पासवान के चाचा और राम विलास पासवान के भाई पशुपति पारस जिन्हें मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया गया है उन्हें पहले इस बंगले को लेने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने यह बंगला लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इससे गलत संदेश जाएगा। जिसके बाद पशुपति पारस को पूर्व सांसद शरद यादव का बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगाल 7 तुगलक रोड लुटियंस में है।

पार्टी में दो फाड़ के बाद चाचा ने अलग की राह
गौर करने वाली बात है कि पशुपति पारस ने लोक जनशक्ति पार्टी के चार अन्य सांसदों के साथ मिलकर पार्टी से अलग होने का फैसला लिया और चिराग पासवान से राह अलग कर ली। जिसके बाद उन्होंने चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से हटा दिया खुद अपने सांसदों के गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications