दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई BJP में शामिल, कही ये बात
नई दिल्ली, 19 जनवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है।'
Recommended Video
Uttarakhand Election 2022: CDS जनरल Bipin Rawat के भाई Col Vijay Rawat BJP में शामिल |वनइंडिया हिंदी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर विजय रावत ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications