मासूम ऋषि कपूर को अपनी हाथों में लिए तस्वीर को लता मंगेशकर ने किया साझा, हुईं भावुक

नई दिल्ली। एक के बाद एक महज 24 घंटे के भीतर जिस तरह बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियां इस दुनिया से रुखसत हो गईं, उसके बाद पूरा बॉलीवुड जगत और और उन्हें चाहने वालों में शोक की लहर है। पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर के निधन ने फिल्म जगत में एक बड़ा खालीपन बना दिया है। ऋषि कपूर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जो ना सिर्फ रोमांटिक, कॉमेडी किरदार बखूबी निभाते थे, बल्कि इस दौर में वह निगेटिव रोल भी जबरदस्त तरीके से बड़े पर्दे पर निभा रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म जगत में हर कोई उनसे जुड़ी अपनी यादों को सबके साथ साझा कर रहा है।

Recommended Video

    Rishi Kapoor के जाने पर छलके Lata Mangeshkar के आंसू, फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    लता मंगेशकर ने साझा की तस्वीर

    लता मंगेशकर ने साझा की तस्वीर

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ऋषि कपूर की बचपन की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर में वह ऋषि कपूर को अपनी गोद में लिए हैं। इस कपूर इस दौरान महज कुछ ही महीनों के थे। इस अनुभव को साझा करते हुए लता मंगेशकर ने कहा कि मैं राजकपूर जी के घर गई थी, उस दौरान भाभी जी ने मुझे ऋषि को गोद में दिया था और उनके साथ एक तस्वीर को भी क्लिक किया था। लता मंगेशकर ने ट्वीट करके लिखा कि कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी, वो सब दिन, सब बातें, याद आ रही है, मैं शब्दहीन हो गई हूं।

    कैंसर का इलाज कर लौटे थे ऋषि

    कैंसर का इलाज कर लौटे थे ऋषि

    बता दें कि ऋषि कपूर काफी लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। तकरीबन एक साल तक अमेरिका में इलाज कराने के बाद वह पिछले वर्ष सितंबर माह में भारत लौटे थे। इस वर्ष फरवरी माह में उनकी दो बार तबीयत खराब हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर काफी सक्रिय थे, लेकिन 2 अप्रैल के बाद उन्होंने ट्विटर पर कुछ भी साझा नहीं किया था। एक ट्वीट में उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ अपने आने वाली फिल्म का जिक्र किया था।

    बुधवार को हुए थे भर्ती

    बता दें कि बुधवार ऋषि कपूर के परिवार ने उन्हें एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था, उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है, बता दें कि 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था और अब उनके निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए, जिसके बाड बॉलीवुड सदमे में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+