लता मंगेशकर ने 79 साल पहले आज ही के दिन गाया था रेडियो पर पहला गाना, बताया पिता का कैसा था रिएक्शन

लता मंगेशकर ने आज ही के दिन 79 साल पहले गाया था रेडियो पर पहला गाना, बताया पिता का कैसा था रिएक्शन

नई दिल्ली। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने आज ही के दिन यानी 16 दिसबंर को पहली बार रेडियो पर गाना गया था। आज से ठीक 79 साल पहले, 1941 को उन्होंने रेडियो पर पहली बार गाया था। लता मंगेशकर ने खुद सोशल मीडिया पर ये लिखा है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि जब उनके रेडियो पर गाने की जानकारी उनके पिता को हुई तो वो काफी खुश हुए थे और उनकी मां से भी अपनी खुशी जाहिर की थी।

क्या लिखा है लता मंगेशकर ने ट्वीट में

क्या लिखा है लता मंगेशकर ने ट्वीट में

लता दीदी के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने बुधवार दोपहर किए ट्वीट में लिखा है- आज से 79 साल पहले 16 दिसंबर, 1941 को मैने रेडियो पर पहली बार गाया। मैने दो नाट्यगीत गाए थे। जब मेरे पिताजी ने वो सुने तो पिताजी काफी ज्यादा खुश हुए। पिता जी ने मेरी मां से कहा कि लता को आज रेडियो पर सुनकर काफी ज्यादा खुशी हुई। अब मुझे किसी बात की चिंता नहीं है।

पोस्ट पर यूजर्स ने कही ये बात

पोस्ट पर यूजर्स ने कही ये बात

लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने उनके गानों की तारीफ की है तो कई ने उनको देश और दुनिया की सबसे बड़ी सिंगर कहा है। एक यूजर ने लिखा कि आपकी बातें आज भी एक छोटी बच्ची की तरह ही है, आप धन्य है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि इतनी उम्र हो जाने के बाद भी आप जिस तरह से जिंदगी को जीती हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी जितनी जिंदादिल हैं, वो देखना एक सुखद अहसास हैं।

दुनियाभर में है लता मंगेशकर का नाम

दुनियाभर में है लता मंगेशकर का नाम

लता मंगेशकर गायन के दुनिया के सबसे बड़े नामों में शुमार हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। 92 साल की लता मंगेशकर ने 12-13 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। 40 के दशक से फिल्मों में गाना शुरू करने वालीं लता मंगेशकर ने कुछ साल पहले तक भी लगातार गाने गाए हैं। हाल के दिनों में सेहत के साथ ना देने की वजह से गायन से दूर हैं। उनका करियर काफी लंबा है, करीब छह दशक तक उन्होंने फिल्मों में गाया है। 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर को स्वर कोकिला कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+