लता मंगेशकर की तबीयत अब अच्छी, तेजी से हो रहा स्वास्थ्य में सुधार
नई दिल्ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती मशहूर पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की सेहत में सुधार हो रहा है। उनके करीबी लोगों ने बताया है कि वो तेजी से ठीक होने की ओर बढ़ रही हैं। 90 साल की लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगेश्कर को निमोनिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।

लता की सेहत को लेकर अफवाहें गलत
लता मंगेश्कर के स्वास्थ्य को लेकर बीते छह दिनों में कई तरह की बातें सामने आई हैं। उनकी मौत को लेकर भी सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई थी। हालांकि खुद मंगेशकर परिवार ने इसे अफवाह बताया और कहा कि लता दीदी की तबीयत सुधर रही है। बताया गया है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा हैं। जल्दी ही उनको सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

लता दीदी के सीने में संक्रमण
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, लता दीदी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।
Recommended Video

भारत रत्न हैं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर गायन के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं। उनका करियर सात दशक से ज्यादा लंबा रहा है। बहुत से पुरस्कार उनके मिल चुके हैं। साल 1989 में उनको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया जा चुका है। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता नेअपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications