कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का देहांत, सामने आया निधन से पहले का आखिरी वीडियो

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का निधन हो गया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार शाम एक टीवी डिबेट में हिस्‍सा लेने के बाद उन्‍हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्‍हें तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मौत से पहले की आखिरी डिबेट वायरल हो रही है।

Recommended Video

      Rajiv Tyagi Passes Away : टीबी डिबेट के दौरान आया हर्ट अटैक | Congress spokesperson | वनइंडिया हिंदी
      Last video before congress spokesperson Rajiv Tyagis death

      राजीव त्यागी आज तक न्यूज चैनल पर शाम पांच बजे शामिल हुए थे। जिसमें वे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक के घर हुई तोड़फोड़ औऱ शहर में हुई संप्रदायिक हिंसा पर पार्टी का पक्ष रख रहे थे। इस डिबेट में उनके साथ बीजेपी के जानेमाने प्रवक्ता संबित पात्रा भी थे। इस डिबेट में वे संबित पात्रा के तीखे हमलों का बड़ी होशियारी और धैर्य के साथ जवाब देते दिख रहे थे। इसी डिबेट के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी।

      राजीव त्‍यागी को टीवी जगत में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। बीजेपी के संबित पात्रा के साथ उनकी कई बहसें बेहद तीखी नोंक-झोंक में बदल जाती थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर दुख जाताया है।

      राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जताई। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है। ये उनके जाने की उम्र नहीं थी। निधन की जानकारी देते हुए डॉ पूनिया ने ट्वीट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजीव त्यागी जी नहीं रहे। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+