Pics: डॉग गीता का पूरा सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कर्नाटक पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 04 सितंबर। कर्नाटक पुलिस ने रविवार को अपने 11 वर्षीय कुत्ते गीता का अंतिम संस्कार मंगलुरु में पूरे सम्मान के साथ किया। पुलिस विभाग के कुत्ते दस्ते में काम करने वाली लैब्राडोर कुत्ता गीता का शनिवार को निधन हो गया। गीता को वीवीआईपी और अन्य विशाल जनसभाओं के दौरान उन्हें सुरक्षा और विस्फोटक का पता लगाने के काम में बड़े पैमाने पर तैनात किया जाता था।
Recommended Video

रैलियो में तैनात रहते थे गीता
लैब्राडोर गीता एक स्पेशल डॉग स्क्वाड के सदस्य थे। वीवीआईपी और अन्य विशाल जनसभाओं के दौरान उन्हें सुरक्षा और विस्फोटक का पता लगाने के काम में बड़े पैमाने पर तैनात किया जाता था।

गीता को दी गई सलामी
कर्नाटक पुलिस ने गीता का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। उन्हें बंदूखों की सलामी दी गई। रविवार को गीता की शव यात्रा निकालने से पहले विधिवत फूलों सजाया गया। कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शनिवार को हुई थी मौत
पुलिस विभाग के कुत्ते दस्ते में काम करने वाली लैब्राडोर कुत्ता गीता की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

11 साल 2 महीने के थे गीता
लंबे समय से डॉग गीता की तैनाती पुलिस विभाग में थी। उनकी उम्र 11 साल 2 महीने थी। गीता को स्पेशल सिक्योरिटी सेल के साथ तैनात किया जाता था।

एक्सप्लोसिव की पहचान करने में एक्सपर्ट गीता
गीता वीवीआईपी के आगमन और अन्य विशाल जनसभाओं के दौरान सुरक्षा और विस्फोटक पहचान कार्य में गीता का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था। गीता को इसकी स्पेशल ट्रेनिंग दी गई थी। किसी भी संदिग्ध स्थल पर संभावित खतरे की पहचान के लिए डॉग गीता की तैनाती सुनिश्चित की जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications