कनाडा में हुआ एक्टर कादर खान का अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में पहुंचा अफगान समाज
नई दिल्ली। इस बार नया साल जाने माने एक्टर कादर खान की मौत की दुखद खबर लेकर आया। 81 की उम्र में बीमारी के बाद खान की कनाडा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर मीडोवेल कब्रिस्तान में उन्हें दफना दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में अफगान समुदाय के लोग वहां पहुंचे। साथ ही कादर खान के तीनों बेटे भी वहां मौजूद थे। बता दें कि कादर खान को सांस की काफी परेशानी थी और उन्हें स्पेशल वैंटिलेटर पर रखा गया था।

कादर खान कनाडा में अपने बेटे सरफराज और बहू के साथ रह रहे थे। खान के बेटे सरफराज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है कि- अंतिम संस्कार कनाडा में किया गया है क्योंकि हमारा लगभग सारा परिवार यहीं पर रहता है। कनाडा से समय के अनुसार उन्हें दोपहर 2:30 बजे दफनाया गया।
कादर खान की मृत्यू से उनके फैंस के अलावा पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है। कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा ने कहा कि- कादर खान न सिर्फ मेरे उस्ताद खे बल्कि वे पिता की क्षवि थे। उनमें कुछ ऐसा था कि जो भी फिल्म स्टार उनके साथ रहते वह सूपरस्टार बन ही जाता था। मेका पूरा परिवार उनकी मौत की खबर से सकते में है। हमारे दुख को अलफाजों में बयां नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- कादर खान के यादगार डायलॉग, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्रीयंग मैन' बनाया












Click it and Unblock the Notifications