आतंकियों से मुठभेड़ में फिर एक लेफ्टिनेंट कर्नल घायल, एक जवान शहीद
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के अशमुकाम में सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पहलगाम के तिलगांव में एक घर में तीन आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने कार्रवाई शुरू की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में आखिरकार आतंकियों को मार गिराया गया। घर में छुपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू की। जवाबी फायरिंग में सेना ने सभी आतंकियों को ढेर कर दिया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मनीगाह के घने जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। रविवार को हुई गोलीबारी में एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो सैन्यकर्मी घायल हो गये थे।
भारी मात्रा में हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने के बाद 13 नवंबर से ही सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक के जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।
17 नवंबर को, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ में 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल संतोष महादिक शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications