एलओसी पर नजर आया हाफिज, अब कौन सी साजिश को देगा अंजाम!
श्रीनगर। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद ने एक बार फिर से एलओसी और इससे सटे इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों में उसे एलओसी पर देखने का दावा किया गया है।

इस खबर के मिलते ही इंटलीजेंस ब्यूरो ने देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इंटेलीजेंस ब्यूरो का दावा है कि सईद को छह बार से ज्यादा पीओके में देखा गया है।
लाहौर में रहने वाला सईद अक्सर ही पीओके में गश्त लगाता रहता है। फिलहाल वह वहां पर नहीं है लेकिन सूत्र मान रहे हैं कि सईद किसी बड़े हमले की
साजिश में लगा हुआ है। वह जम्मू कश्मीर के साथ ही दूसरे राज्यों पर हमलों को अंजाम दे सकता है। पिछले कई दिनों में हाफिज की ओर से कई ऐसे बयान आए हैं जो भारत के खिलाफ हैं और जिनसे लोगों की भावनाओं को भड़काया जा सकता है।
हाफिज सईद ने ट्विटर पर पाक के रक्षा मंत्री से अपील की थी कि भारत को सीमा पार से हो रही फायरिंग का करारा जवाब देना होगा। उसने लिखा था कि अगर भारत को पाक का कड़ा जवाब मिलेगा तो फिर पूरा भारत, पाक के आगे झुकने पर मजबूर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications