नेपाल में फिर से आई आफत, लैंडस्लाइड में 33 लोग जिंदा दफ्न, 20 से अधिक लापता
काठमांडो। नेपाल में इस बार प्रकृति आफत मचा रही हैं। पहले भूकंप ने लोगों की जान ली तो अब बारिश आफत बनकर टूटी है। नेपाल में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के कारण कई लोगों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड के कारण नेपाल में 33 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाओं की तादात ज्यादा है। जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहहे हैं।

वहीं बारिश की वजह से कई मकान ढह गए। बारिश की वजह से रास्ते ढ़ह गए। काठमांडो से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के चर्चित पर्यटन स्थल पोखरा के पास कास्की जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 23 लोग मौत हो गई। वहीं लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ में कई मकान ढह गए है।
लुम्ले में भूस्खलन की एक अलग घटना में 20 अन्य लोग लापता बताए जा रहे है। लैंडस्लाइड के कारण पोखरा-बागलुंग राजमार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी वजह से राहत बचाव कार्य में भारी बाधा आ रही है। नेपाल सेना मुख्यालय ने भी बचाव अभियान में मदद के लिए घटना स्थलों के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications