मकान मालिक ने PG में खुफिया कैमरों से लड़कियों का बनाया वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

मुंबई। अगर आप किराए के घर, होटल, हॉस्टल या फिर पेइंग गेस्ट में रहने के बारे में सोचते हैं तो थोड़ा सावधान रहना सीख लीजिए। क्योंकि हो सकता है कि छुपे हुए कैमरे के जरिए कोई आपकी गतिविधियों पर नजर रख रहा हो। छुपे हुए कैमरे कैमरे इलेक्ट्रिक प्लग, पंखे के रेग्युलेटर, टेबर घड़ी, बल्ब और यहां तक कि मोबाइल चार्जर जैसी छोटी-मोटी चीजों में फिट किया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला दक्षिण मुंबई में सामने आया है। जहां लड़कियों के कमरे में कथित तौर पर कैमरे लगाए जाने के आरोप में पुलिस ने 47 साल के एक मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।

अपमार्केट के फ्लैट में रहती थी लड़कियां

अपमार्केट के फ्लैट में रहती थी लड़कियां

दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग पर स्थित थाने की पुलिस ने तीन लड़कियों के कमरे कथित तौर पर कैमरे लगाने के आरोप में एक मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। यह लड़कियां पेइंग गेस्ट के तौर पर उसके 4 बेडरुम वाले अपमार्केट के फ्लैट में रहती हैं। पुलिस ने मकान मालिका को महिलाओं की सुरक्षा भंग करने और भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

इस तरह से पकड़ में आया मकान मालिक

इस तरह से पकड़ में आया मकान मालिक

पुलिस के अनुसार मकान मालिक के इस घिनौनी हरकत का खुलासा उस समय हुआ जब उसने लड़कियों की कही बातों को ठीक उसी तरह से दोहराना शुरू कर दिया जिस तरह से लड़कियां बात करती थी। शुरू में लड़कियों को लगा कि मकान मालिक उनकी बातों को सुनता होगा इसलिए उनकी तरह बोल रहा है। लेकिन एक लड़की को अपने कमरे में एक इलेक्ट्रिक चार्जर मिला। जिसके बाद लड़कियों का शंक गहरा गया और उन्होंने उसके उपर कपड़ा रख दिया। इसके बाद आरोपी तुरंत लड़किों के कमरे में चेकिंग के बहाने आया ताकि पता चल सके कि उन्होंने चार्जर पर कपड़ा क्यों रखा है।

मालिक ने कहा कि चार्जर उसके टीवी का एंटीना बूस्टर है

मालिक ने कहा कि चार्जर उसके टीवी का एंटीना बूस्टर है

चार्जर पर कपड़ा रखा हुआ देख मकान मालिक ने लड़कियों को बताया कि वह चार्जर उसके टीवी का एंटीना बूस्टर है। इसके बाद लड़कियों ने उसका फोट खीच लिया पता किया तो मालूम हुआ कि वो कैमार है और ऑनलाइनल उसकी बिक्री भी हो रही थी। इसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+