13 विधायकों ने तोड़ी लालू की लालटेन, नीतीश के घर उजाला

राष्ट्रीय जनता दल की पार्टी में फूट पड़ गई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी टूट गई है। 22 में से 13 विधायकों ने आरजेडी का साथ छोड़ दिया है। खबर ये भी है कि ये विधायक जल्द ही जेडीयू का हाथ थामने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आरजेडी के लिए ये एक बड़ा झटका है। 13 विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़कर विधानसभा अध्यक्ष को लालू यादव की पार्टी से अलग होने की चिट्ठी सौंपी है। उन्होंने विधानसभा में अलग बैठने की इजाजत मांगी है।
पार्टी छोड़ने वाले विधायकों में 5 मुस्लिम विधायक और 3 यादव हैं। खास बात यह है कि इन सभी नेताओं का अपने-अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। भीतरखाने से खबर ये भी है कि पार्टी से अलग होने वाले विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने उन्हें टिकट देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाराज विधायकों ने पार्टी छोड़ना का फैसला कर लिया है।
गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। 25 सीटों पर आरजेडी और 14 पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। और 13 विधायक टूट कर अगर नीतीश की सरकार में जाते हैं, तो भी नीतीश की सरकार अल्पमत से बाहर नहीं निकल पायेगी।












Click it and Unblock the Notifications