लालू बोले हिंदू भी खाते हैं गोमांस, मांस खाने वाला गाय बकरी में भेद नहीं करता
दादरी। उत्तर प्रदेश के दादरी के बेसहाड़ा गांव में गोमांस खाने की अफवाह के चलते अखलाख की हत्या के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत का अखाड़ा शुरु हो गया है।

शोभा डे बोली अभी खाया है बीफ डे आओ मुझे मार दो
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मांस खाने वाला गाय बकरी नहीं देखता है। उन्होंने कहा कि हिंदू भी बाहर जाकर बीफ खाता है। उन्होंने कहा कि अपने को हिंदू कहने वाला भी गाय का मांस खाता है।
गोमांस खाने के चलते युवक की हत्या
लालू यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा मांस खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और सभ्य लोग मांस नहीं खाते हैं। वहीं लालू के बयान के बाद भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर लालू अपना बयान वापस नहीं लेते तो उनके घर के बाहर धरना शुरु कर देंगे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू बौरा गये हैं, हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते. वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करे. शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूंगा.'












Click it and Unblock the Notifications