बिहार: सरकार में होगी लालू की पार्टी का 'महाप्रवेश'!

पटना। हालिया उपचुनाव में अपनी ताकत का सफल प्रदर्शन करने वाले लालू यादव जल्द ही राजनीति के हाश‍िये से बाहर आ सकते हैं। महागठबंधन के दोनों घटक राजद और कांग्रेस जल्दी ही बिहार की मांझी सरकार में शामिल हो सकती है।

lalu yadav bihar

सम्बंध‍ित सूत्रों की मानें तो राजद ने सरकार में शामिल होने का फैसला कर भी लिया है। यानी जल्द ही लालू यादव के परिवार के सदस्य मांंझी मंत्रिमंडल में भाषण देते व नीतियां तय करते नज़र आएंगे।

पढ़ें- यहां होगा देवियों का युद्ध
मांझी सरकार में शामिल होने की बात पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगा। राजद भी लालू प्रसाद के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहा है व उनके निर्णय के बाद ही यह औपचारिकता पूरी करने की तैयारी कर ली गई है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे बाद ही राजद और कांग्रेस ने नई मांझी सरकार अपना बाहर से समर्थन दिया था। राज्यसभा के उपचुनाव में भी दोनों पार्टियों ने जदयू उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की थी। उपचुनाव के नतीजों ने भी लालू यादव की ताकत का अहसास करवा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+