एयरपोर्ट की सुरक्षा ताक पर रखकर लालू-राबड़ी को मिलती रही VIP आवभगत

आखिर 8 साल से कैसे लालू और राबड़ी कैसे बिना सेक्युरिटी चेक के पटना एयरपोर्ट पर आते-जाते रहे, आखिरकार वापस ली गई यह सहूलियत

पटना। हाल ही में एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को 8 साल तक बगैर जांच किए ही पटना हवाईअड्डे में एंट्री मिलती रही है। भारत के हवाईअड्डों में सिर्फ 30 तरह की श्रेणी के लोगों को ही यह सुविधा दी जाती है जिनमें राष्ट्रपति से लेकर एसपीजी कमांडरों को शामिल किया गया है। इस सूची में लालू का नाम नहीं है फिर भी उनको यह सुविधा दी जाती रही है।

इसे भी पढ़ें- नीतीश ने पास किया बहुमत का टेस्ट, ये बन सकते हैं मंत्री

यूपीए सरकार में दी गई थी सुविधा

यूपीए सरकार में दी गई थी सुविधा

एक सूत्र ने बताया की 2009 में जब लालू केंद्र में यूपीए सरकार के सहयोगी थे तब उनके वाहन को हवाईअड्डे के टारमक तक बिना सुरक्षा जांच कराए जाने की अनुमति मिली थी। जिसकी वजह से वह हवाईजहाज के ठीक बगल तक अपनी गाड़ी ले जा सकते थे। उनके साथ उनका सामान भी बिना जांच किए ही विमान में रखा जाता रहा। यह विमान के सुरक्षा नियमों के खिलाफ है।

शिकायत मिलने में सामने आया मामला

शिकायत मिलने में सामने आया मामला


नियमों के इस घोर उल्लंघन को तब रोका गया जब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से पिछले शुक्रवार को शिकायत की गई कि लालू किसी शख्स के साथ अपनी कार से हवाईअड्डे के अंदर तक बिना जांच कराए प्रवेश लेते हैं और उनके सामान की भी जांच नहीं की जाती है। लालू अक्सर पटना हवाईअड्डे पर आते जाते रहते हैं लेकिन बिहार की महागठबंधन सरकार के बड़े नेता होने कारण उनपर हवाईअड्डे का कोई भी अधिकारी ऊंगली नहीं उठा पाया।

अब बिना सामान चेक कराए नहीं जा पाएंगे लालू

अब बिना सामान चेक कराए नहीं जा पाएंगे लालू

सूत्र ने बताया की बीसीएएस प्रमुख राजेश कुमार चंद्रा को पिछले शुक्रवार की शाम को यह शिकायत मिली। चंद्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया की लालू और राबड़ी को भले ही अपनी कार से टरमक एंट्री मिल जाती हो लेकिन बिना जांच किए उनको विमान में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए. भूतपूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उनको यह सुविधा नहीं दी जा सकती।

 वापस ली गई सहूलियत

वापस ली गई सहूलियत

चंद्रा ने इस लेटर की एक प्रति एविएशन सचिव आर.ऍन चौबे को भी भेजी जिन्होंने शुक्रवार रात को ही इसके खिलाफ कार्यवाही कर लालू और राबड़ी से यह सुविधा वापस ले ली है। अब उनको भी आम नागरिकों की भांति ही हवाईअड्डे में उसी तरह प्रवेश दिया जाएगा जिस तरह बाकि लोगों को दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+