आरजेडी की लिस्ट जारी, पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा को लालू ने दिया टिकट

उनकी बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र से जबकि राबड़ी देवी सारण से, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली से, अब्दुल बारी सिद्दीकी को मधुबनी, प्रगति मेहता को मुंगेर से और जय प्रकाश नारायण यादव को बांका से टिकट दिया गया है। इधर, काराकाट से कांति सिंह, सिवान से हिना साहिब, झंझारपुर से मंगनी लाल मंडल, अररिया से मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, उजियारपुर से आलोक मेहता, पश्चिम चंपारण से रघुनाथ झा और दरभंगा से अली अशरफ फातमी का टिकट दिया गया है।
चारा घोटाले में सजायाफ्ता पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी चंपारण और मधेपुरा सीट के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें गठबंधन और उम्मीदवारों को तय करने की जिम्मेवारी दी थी। उन्होंने टिकट बंटवारे में सभी वर्गो, खासकर युवाओं का ध्यान रखा है। उल्लेखनीय है कि राजद बिहार की 40 सीटों में से 27 सीटों पर तथा कांग्रेस 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इन तीनों दलों का चुनाव को लेकर गठबंधन हुआ है।
ये हैं राजद के कैंडिडेट्स
- पाटलीपुत्रा से मीसा भारती (लालू प्रसाद की बेटी)
- आरा से भगवान कुशवाहा
- काराकट से कांति सिंह
- गया से रामजी मांझी
- बक्सर से जगदानंद सिंह
- मुंगेर से प्रगति मेहता
- भागलपुर से बुलो मंडल
- खगड़िया से कृष्णा यादव
- बांका से जय प्रकाश
- जहानाबाद से सुरेंद्र यादव
- सारण से राबड़ी देवी (लालू यादव की पत्नी)
- वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह
- महाराजगंज से प्रभुनाथ सिंह
- सीवान से हीना शाहाब
- बेतिया से रघुनाथ झा
- दरभंगा से एम.ए.ए. फातमी
- मधुबनी से अब्दुल बारी सिद्दकी
- झंझारपुर से मंगनी लाल मंडल
- अररिया से तस्लीमुद्दीन
- सीतामढ़ी से सीताराम यादव
- शिवहर से अनवरूल हक
- जमुई से सुधांशु शेखर भास्कर
- नवादा से राजबल्लभ यादव
- उजियारपुर से आलोक मेहता
- बेगुसराय से रामजीवन सिंह












Click it and Unblock the Notifications