पैरोल मिलने के बाद बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे लालू यादव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पैरोल पर छूटने के बाद पटना पहुंच गए हैं, यहां वो बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होंगे। गुरुवार को पटना पहुंचे लालू का पटना एयरपोर्ट पर ही उनकी पार्टी के लोगों और समर्थकों ने स्वागत किया। पुलिस ने उनको वहां से निकालकर गाड़ी तक पहुंचाया। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू याादव रांची से पटना पहुंचे हैं।

लालू प्रसाद को 10 मई को दिन के 11 बजे से 14 मई को दिन के 11 बजे तक के लिए पैरोल दी गई है। 12 मई को लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी पटना में होनी है। शादी के लिए लालू प्रसाद ने पांच दिनों का पैरोल जेल प्रशासन से मांगा था, जिसे मंजूर कर लिया गया। वहीं लालू यादव के घर शादी का जश्न शुरू हो गया है। उनके घर जमकर धूम धड़ाका हो रहा है और सभी शादी की तैयारियों में जुटे हैं।
#WATCH Bihar: Lalu Prasad Yadav, who is out on parole, arrives in Patna to attend son Tej Pratap Yadavs wedding. pic.twitter.com/14WjuPYBYO
— ANI (@ANI) May 10, 2018
लालू यादव तबीयत खराब होने के चलते रिम्स में एडमिट थे। जहां से उन्हें वापस रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया। जेल शिफ्ट किए जाने के बाद यहां से उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया। लालू प्रसाद यादव जेल में होने के कारण बेटे तेज प्रताप के सगाई समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे। तेज प्रताप ने पटना में एक समारोह में 18 अप्रैल को ऐश्वर्या से सगाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications