लालू यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, 30 अगस्त तक करेंगे सरेंडर
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लालू यादव ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर झारखंड हाईकोर्ट से बेल मांगी थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था और 30 अगस्त तक सरेंडर करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई की दलीलों को सुनने के बाद लालू यादव की याचिका खारिज की थी।
ये भी पढे़ं: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हार्दिक पटेल, पूरे राज्य में धारा 144 लागू

शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की प्रोविजनल जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। लालू यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तीन महीने के लिए जमानत की अवधि बढ़ाने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था।
अब लालू यादव का इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में होगा। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले लालू यादव को 11 मई को झारखंड हाईकोर्ट से स्वास्थ्य के आधार पर छह हफ्ते की पैरोल मिली थी।
ये भी पढे़ं: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हार्दिक पटेल, पूरे राज्य में धारा 144 लागू












Click it and Unblock the Notifications