बिहार उपचुनाव-दिखा लालू-नीतीश का जलवा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)- यूं तो आज पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधानसभा के उपचुनावों के नतीजे आए, पर देश देख रहा था बिहार की तरफ। राज्य में 10 सीटों पर उपचुनाव हुए।

खबर लिखे जाने तक 9 सीटों के परिणाम आ गए हैं। चार सीटें भाजपा को, तीन राजद को, एक कांग्रेस को और एक जदयू को मिली है। एक सीट का नतीजा आना बाकी है।
नीतीश-लालू का जलवा
बिहार के उप चुनाव नतीजों पर हिन्दुस्तान,पटना के समाचार संपादक कृपा शंकर का कहना था कि यह नतीजे साफ करते हैं कि बिहार में सुशील मोदी-राम विलास पासवान के कद से बड़ा है लालू और नीतीश का कद। हालांकि बिहार में सरकार बेहद लचर तरीके से चल रही है, पर इसके बावजूद भाजपा को आशा के अनुसार परिणाम नहीं मिले। बांका, नरकटियागंज औरमोहनिया और हाजीपुर में जीत मिली।
हालांकि भाजपा का सबसे ज्यादा सीटें मिलीं पर नतीजे कोई बहुत सुखद नहीं माने जा सकते। भागलपुर सीट को कांग्रेस ने भाजपा से छीनकर सनसनी पैदा कर दी ली। बांका सीट बीजेपी ने आरजेडी से छीनी है।
इस बीच, कहने वाले यह भी कह रहे हैं कि बिहार उप युनाव के नतीजे लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत हैं। यानी कि जनता विपक्ष को पर्याप्त वोट दे रहा है। क्योंकि सशक्त विपक्ष के बिना लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं है।
इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए उत्साहजनक संकेतों के बीच उन्हें इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा है। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें हार्ट सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, पार्टी प्रवक्ता मनोज झा का कहना है कि लालू रुटीन चेकअप के लिए मुंबई गए हैं और 2-3 दिन में वापस आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications