हिंदी बनाम अंग्रेजीः अाडवाणी ने की हिंदी की हिमायत

और देशों से लें सीख
आडवाणी ने इस ओर भी इशारा किया कि अन्य देशों से सीख ली जा सकती है। आडवाणी ने कहा कि भारतीय भाषा हिंदी है और हिंदी भाषी लोग अंग्रेजी बोलते हैं तो यह अपमान है। उन्होंने कहा कि विदेशी दौरों के दौरान बाहरी देशों के लोग अपनी भाषा में ही बात करते हैं लेकिन हम अंग्रेजी में संवाद करते हैं। जिससे अपमान महसूस होता है। जब वे अंग्रेजी में बात करते हैं तो उनकी छवि अच्छी नहीं लगती।
भारत से विदेश जाने वाले लोग भी
कुसुमांजलि साहित्य सम्मान 2014 के दौरान वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि मेरा जन्म ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। लेकिन फिर भी हिंदी का सम्मान करना चाहिए। अधिकतर लोग जब विदेश जाते हैं तो अंग्रेजी में बात करते हैं। जो सही नहीं है। अपनी भाषा में नहीं बोलना और दूसरी भाषाओं में बात करना काफी दुखद है।












Click it and Unblock the Notifications