बिहार में ललित नारायण महिला विश्वविद्यालय में अब भगवान गणेश देंगे बी कॉम ऑनर्स की परीक्षा
पटना। बिहार की शिक्षा व्यवस्था हमेशा ही विवादों में रहती है, कभी सार्वजनिक रूप से नकल करने को लेकर तो कभी फर्जी तरीके से बोर्ड की परीक्षा में छात्र-छात्राओं को टॉप कराकर। लेकिन इस बार बिहार में विश्वविद्यालय अपनी अजीबोगरीब हरकत को लेकर चर्चा में है। बिहार में ललित नारायण महिला विश्वविद्यालय में छात्र को जो एडमिट कार्ड जारी किया गया है, उसमें छात्र की फोटो की जगह भगवान गणेश की फोटो लगी है।

विश्वविद्यालय की ओर से बी कॉम ऑनर्स के फर्स्ट इयर की परीक्षा में शामिल होने के लिए जो एडमिट कार्ड जारी किया गया है उसमें छात्र की तस्वीर की जगह भगवान गणेश की तस्वीर लगी है। विश्वविद्यालय ने जेएन कॉलेज के छात्र को जो एडमिट कार्ड जारी किया है उसमें उसकी तस्वीर की बजाए भगवान गणेण की तस्वीर लगी है।
वहीं इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अजीबोगरीब सफाई दी है। विश्वविद्यालय के एग्जाम कंट्रोलर का कहना है कि गलती उनकी ओर से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि छात्र ने जिस साइबर कैफे से अपना फॉर्म भरा है वहां कुछ गड़बड़ हुई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि छात्र अपना फॉर्म ऑनलाइन भरवाने के लिए साइबर कैफे गया था और गड़बड़ी वहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें- अचानक क्लास में बच्चा बोल उठा- 'ब्लू व्हेल' मम्मी-पापा को मारने की धमकी दे रहा हैं, बचा लीजिए












Click it and Unblock the Notifications