आडवाणी ने दी मोदी को राजधर्म की नसीहत, कहा देना चाहिए इस्तीफा
नयी दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के विवाद में फंसी भाजपा सरकार के लिए विरोधी ही नहीं बल्कि अब अपने भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस जहां सुषमा स्वराज और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का इस्तीफा मांग रही है तो अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र से नाराज चल रहे भाजपा के 'पितामह' लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

आडवाणी ने इशारों-इशारों में मोदी को राजधर्म निभाने की नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि नेताओं को मूल्यों और नैतिकताओं को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवाला का आरोप लगने मात्र पर उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने बिना नाम लिए ही इस्तीफा देने की सलाह दे डाली। एक अखबार के साथ इंटरव्यू में आडवाणी ने कहा किसार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा को कायम रखने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे पर कोई टिप्पणी नहीं की। सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे से संबंधित विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए आडवाणी ने कहा कि मैं आज इन सब से काफी दूर हूं इसलिए मुझे कुछ भी टिप्पणी नहीं करनी है।












Click it and Unblock the Notifications