ललित मोदी का ट्विटर बम: हिम्मत है तो ईडी जेटली-शुक्ला को भेजे नोटिस
नई दिल्ली। जहां एक ओर ललित मोदी ने ट्वीट के जरिये सियासी भूचाल आया हुआ है वहीं दूसरी ओर ललित मोदी ने ईडी पर भी निशाना साधा है, ललित मोदी ने ईडी को ललकारते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो वो अरूण जेटली और राजीव शुक्ला को नोटिस भेज कर दिखाये।
ललित मोदी ने कहा कि यह दोनों ही श्रीनिवासन टीम में शामिल हैं, और जिन बातों के लिए मुझे नोटिस भेजा गया है, उस बीसीसीआई करार को बारे में इन दोनों को हर बात पता थी। मालूम हो कि अरुण जेटली को घेरते हुए मोदी ने लिखा कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर 2 सितंबर 2009 को जेटली और शुक्ला समेत 11 लोगों ने मुहर लगाई थी। उनके खिलाफ नोटिस क्यों नहीं जारी हुए, क्या ये लोग दोषी नहीं हैं। मैं सामने आ गया तो मैं बागी हो गया।













Click it and Unblock the Notifications