अयोध्या फैसले पर लालकृष्ण आडवाणी बोले- भगवान का शुक्रिया कि मैं आंदोलन हिस्सा बना

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी ने स्वागत करते हुए कहा कि भगवान का शुक्रिया, मैं इस आंदोलन का हिस्सा बना। बीजेपी नेता ने कहा कि, ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट फैसले से आज बहुत खुश हूं। देशवासियों की खुशी के साथ हूं। मंदिर आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन था।

lal krishna advani , ayodhya verdict, supreme court, bjp, लालकृष्ण आडवाणी, अयोध्या फैसले, सुप्रीम कोर्ट, भाजपा
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि, मैं अपने सभी देशवासियों के साथ आयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि, यह मेरे लिए पूर्णता का क्षण है क्योंकि ईश्वर ने मुझे जन आंदोलन में अपना विनम्र योगदान देने का अवसर दिया। मंदिर आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन था। जिसका परिणाम आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संभव हुआ है।

बीजेपी नेता ने कहा कि, अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर बनेगा वो राष्ट्र निर्माण होगा। भारत और दुनियाभर में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं के दिल में राम जन्मभूमि को लेकर खास जगह है। उन्होंने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने के फैसले का भी स्वागत किया है। आडवाणी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को साथ रहने की जरूरत है।

उधर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट कर अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय देश की न्यायिक व्यवस्था के प्रति जन सामान्य में विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस निर्णय का सम्मान करते हुए सामाजिक सद्भाव की गौरवशाली भारतीय परम्परा को जीवंत बनाये रखना हम सबका दायित्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+