आडवाणी का टिकट कटने पर बोले कांग्रेस नेता, दूध पिलाने वाले को काटना सांप की फितरत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट ना देने पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सलमान निजामी और पंखुडी पाठक ने सीधे नाम ना लेते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस नेता ने उनके लिए जमीन तैयार की, उनको ही किनारे कर दिया गया। निजामी ने एक ट्वीट में कहा कि आडवाणी ने जिसे दूध पिलाया, उसी सांप ने उनको काट लिया।

हाथ पर काटना सांप की फितरत

हाथ पर काटना सांप की फितरत

सलमान निजामी ने ट्वीट किया, दूध पिलाने वाले के हाथ पर काट लेना सांप की फितरत है, यहां आडवाणी के साथ वही हुआ है। उनको काटा गया है। उसी ने काटा है, जिसे वो पहले दूध पिला चुके हैं। इस पर पंखुड़ी पाठक ने कहा, आपका मतलब, सांप को दूध किसने पिलाया।

सुरजेवाला ने कहा, बुजुर्गों का आदर नहीं करते मोदी

सुरजेवाला ने कहा, बुजुर्गों का आदर नहीं करते मोदी

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाली ने भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी को गांधीनगर लोकसभा सीट से इस बार टिकट नहीं दिए जाने पर कहा कि मोदी बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, पहले लाल कृष्ण आडवाणी को जबरन मार्गदर्शक मंडल में भेजा, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली। जब नरेंद्र मोदी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ।

 आडवाणी का टिकट काटा, शाह को उतारा

आडवाणी का टिकट काटा, शाह को उतारा

गुरुवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जो पहली लिस्ट जारू की है। उसमें भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काट दिया गया है। यहां से बीजेपी के संस्थापक नेता लालकृष्ण आडवाणी 1991 के बाद से छह बार सांसद रह चुके हैं। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आडवाणी की जगह टिकट दिया गया है। गांधी नगर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे हैं। आडवाणी भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में उनके टिकट कटने को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+