मणिपुर में महिला को घर में घुसकर मारी गोली, तीन ट्रक को लगाई आग
मणिपुर में हिंसा के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। शनिवार की शाम को महिला के चेहरे पर गोली मार दी गई। घटना मणिपुर के इंफाल के सावोंबंग इलाके की है। हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर गोली मार दी, जिससे महिला का चेहर क्षत-विक्षत हो गया
जानकारी के अनुसार कुछ हथियारबंद लोग महिला के घर में घुसे और महिला के चेहरे पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। मणिपुर पुलिस के जवान आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं, आसपास के इलाकों में घरों में छापेमारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला की मौत हुई है उसे मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं थी महिला मारिंग नागा समुदाय से थी। पुसिस अधिकारी घटना के बाद लोगों के बयान दर्ज कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक महिला की पहचान को उजागर नहीं किया है, ना ही महिला की हत्या के पीछे का मकसद सामने आ सका है।
बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से हिंसा देखने को मिल रही है। यहां उपद्रवियों ने तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस के अुसार जिन तीन ट्रकों को पुलिस ने आग के हवाले किया है वह एलपीजी सिलेंडर ले जाने का काम करती हैं, यह खाली जगह पर खड़ी थीं, जिसमे उपद्रवियों ने आग लगा दिया। अच्छी बात यह थी कि यह गाड़ी खाली थी।
इस घटना के पीछे कौन लोग यह अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि गाड़ी में आग क्यों लगाई गई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच प्रदेश सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह प्रतिबंध सभी नेटवर्क प्रोवाइडर्स पर लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications