Video: मुंबई में चलती ट्रेन में महिला का खतरनाक स्टंट आया सामने
मुंबई। मुंबई लोकल ट्रेन के भीतर एक महिला को स्टंट करते देखा गया है। महिला का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,जिसमे वह चलती ट्रेन के भीतर स्टंट कर रही है। यह वीडियो री रोड और कॉटन ग्रीन्स स्टेशन के बीच का है, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने महिला की पहचान कर ली है।

शुक्रवार को रात तकरीबन 11.30 बजे यह वीडियो एक यात्री ने शूट किया है, जो कि महिला का दोस्त है और दोनों फर्स्ट क्लास के जनरल कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन के दरवाजे पर बने हैंडल को पकड़कर काफी खतरनाक तरीके से उस पर झूलती है। यही नहीं यह महिला इस दौरान पास से गुजर रहे रेलवे के खंभों को भी छूने की कोशिश करती है और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रूकने से पहले उस पर कूदती है।
जिस वक्त यह ट्रेन कॉटन ग्रीन स्टेशन पहुंचती है और यह प्लेटफॉर्म पर रुकती है उससे पहली ही यह महिला प्लेटफॉर्म पर कूद जाती है। वीडियो में काफी खतरनाक तरीके से स्टंट करती महिला की आरपीएफ ने पहचान कर ली है। आरपीएफ के अधिकारी का कहना है कि हमने री रोड और कॉटन ग्रीन स्टेशन दोनों ही जगहों का सीसीटीवी फुटेज देखा है, हम जल्द ही महिला की पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications