Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को सीएम की सौगात, खातों में पहुंचे 1500 रुपये

राजस्थान में लाडली बहना योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करके बहनों को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान समर्थन बढ़ाने की घोषणा की, जिसमें परिवारों में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

भोपाल/राजगढ़। 'हम लाड़ली बहनों की राशि धीरे-धीरे बढ़ाएंगे। हमारी सरकार 41 हजार करोड़ की राशि बहनों को दे चुकी है। बहनों के हाथ में रुपये देने से उसका सदुपयोग होता है। बहनें एक-एक रुपया बचाकर घर को संभालती हैं। बहनें अपना पेट काटकर घर का ख्याल रखती हैं। मैं बहनों का प्रेम जीवनभर नहीं भूलूंगा। बहनों को दीपावली के बाद भाईदूज से 1500 रुपये मिलने लगेंगे। हमारा संकल्प है कि हम बहनों को तीन हजार रुपये देंगे। बहनें अगर रोजगारपरक कारखाने में जाएगी तो उन्हें सरकार 5 हजार रुपये देगी। इसके अलावा कारखाने का मालिक अलग रुपये देगा। हमारी सरकार हॉस्टल बनाकर महिलाओं को रात में काम करने की छूट दे रही हैं। हम भाइयों को भी रोजगारपरक कारखाने में काम करने के लिए रुपये देंगे। बहनें भगवान की तरह होती हैं।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में कही। डॉ. सीएम यादव 7 अगस्त को यहां आयोजित रक्षाबंधन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार से ज्यादा बहनों के खातों में लाड़ली बहन योजना की किश्त 1250 के साथ-साथ 250 रुपये का विशेष शगुन भी ट्रांसफर किया। उन्होंने पहले 1541.76 करोड़ और बाद में 317 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने 28 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 43.90 करोड़ भी दिए। कार्यक्रम में सीएम डॉ.यादव ने कई घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम से पहले सीएम डॉ.मोहन यादव ने रोड-शो किया। उसके बाद बहनों ने बड़ी संख्या में उन्हें राखियां बांधी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों से बड़ा बदला लिया। इस बार का रक्षाबंधन ऑपरेशन सिंदूर पर ही आधारित है।

Rajasthan's Ladli Bahna Yojana Boosts Support for Sisters

गौरतलब है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन को लेकर कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन की किसी से तुलना नहीं हो सकती। रक्षाबंधन सभी त्योहारों का राजा है। जब हम छोटे थे तो पिता जी को राखी बांधने बुआ आया करती थी। उस वक्त लगता था जैसे घर में दीपावली आ गई हो। बुआ के आते ही घर में हलचल मच जाती थी। उनके बैग में सभी भांजे-भांजियों के लिए राखी और गिफ्ट हुआ करते थे। फिर, जब हम और बड़े हुए तो बहन को लेने ससुराल जाने लगे। पूरे साल में एक बार मिलने पर बहन अंदर से तो बहुत खुश होती थी, लेकिन सामने से कठोर होकर कहती थी कि तुम्हें बड़ी जल्दी बहन की याद आ गई, राखी आई तो याद आ गई। जाओ मैं नहीं जाती तुम्हारे साथ। ये सुनने के बाद भाई मनाने में लग जाता था, गलती स्वीकार करने लगता था। काफी मनाने के बाद आखिर बहन भाई के साथ घर आ जाती थी।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बहन तो है ही भगवान की तरह, जो सारी गलतियां माफ कर देती है। बेटी के घर में आने से पिता की आंखें चमक उठती हैं। बेटी जब घर में कदम रखती है तो उस वक्त इतना आनंद आता है, जो भगवान के आने पर भी नहीं होता। बेटी से ज्यादा पिता को कोई सुख नहीं दे सकता। वह अपने मायके की भी चिंता करती है और ससुराल की भी। हमें इस पर गर्व है। जिस घर में बेटी नहीं होती, वह अधूरा रहता है। जिसमें भाई-बहन सब हों, उस घर को स्वर्ग माना जाता है। संसार में हर रिश्ते का महत्व है। उन्होंने कहा कि भाई के लिए भांजी का विवाह करना सौभाग्यशाली होता है। भारतीय संस्कृति में ही भांजे-भांजियों को बेटे-बेटियों से ज्यादा महत्व दिया जाता है। रेशम के धागे में सभी ताकतों से ज्यादा ताकत होती है。

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी के रिश्ते की कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि बुआ ने शिशुपाल के लिए भगवान श्री कृष्ण से वर ले लिया था। उस वक्त श्री कृष्ण ने बुआ को 100 गलतियां माफ करने का वचन दिया था। इसके बाद भी शिशुपाल नहीं माना और उसने 100वीं गलती को पार कर दिया। तब भगवान श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र चलाकर वध कर दिया। इस दौरान जब सुदर्शन चक्र वापस उनकी अंगुलि में आया तो उन्हें हल्की चोट लग गई। तब वहां खड़ी द्रौपदी ने पल्लू फाड़कर न केवल उनकी अंगुलि में पट्टी बांधी, बल्कि राखी भी बांध दी। इस घटना के बाद रक्षाबंधन का त्योहार अमर हो गया। उसके बाद जब भी द्रौपदी पर संकट आया, तब रक्षाबंधन की डोर से श्रीकृष्ण ने उनकी रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद की शपथ ली है, तब से देश में आतंकवादी घटनाएं बंद हो गईं। इस बीच एक आतंकी घटना घटी तो भारत ने पाकिस्तान के घर में घुस कर मारा था। ऑपरेशन सिंदूर बहनों के सिंदूर का बड़ा बदला था। इस बार का रक्षाबंधन ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रहने वाला है। हम हर घर तिरंगा अभियान को बड़े स्तर पर मनाएंगे। हर घर तिरंगा फहरेगा। मेरी ओर से भी सभी त्योहार की बधाई。

सीएम का हुआ जोरदार स्वागत

बता दें, नरसिंहगढ़ आते ही सीएम डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत हुआ। उनका रोड-शो निकला तो जनता उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी। सीएम डॉ. यादव ने भी उनका अभिनंदन किया। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों बहनों ने उन्हें बारी-बारी से राखी बांधी। प्रदेश के मुखिया ने भी बहनों को रिटर्न गिफ्ट दिया। इस मौके पर सीएम डॉ.यादव ने बहनों पर पुष्पवर्षा भी की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+