लेडीज सूट ने पकड़वाए चोर, तीन महीने पुरानी चोरी का ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली। मेरठ में तीन महीने पहले हुई एक चोरी का खुलासा हुआ है। चोरी का खुलासा जिस तरीके से हुए है। वह बेहद ही चौंकाने वाला है। बाजार गई महिला ने जब अपना चोरी हुआ सूट किसी अन्य महिला के पहने देखा तो वह चौंक गई। इसके बाद महिला सूट पहने अन्य को उसकी ही चोरी हुई स्कूटी पर बैठे देखा तो उसका शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस की मदद ने महिला दो चोरों को पकड़वा दिया है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों से माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

जून में हुई थी लाखों की चोरी

जून में हुई थी लाखों की चोरी

मेरठ पुलिस ने बताया कि, शहर की गंगानगर में न्यू शिवलोक कॉलोनी अम्हेड़ा रोड निवासी प्रदीप कुमार सेना में हैं। 17 जून को उनकी पत्नी मंजू मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल गई हुई थीं। तभी चोर उनके घर से घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। चोर स्कूटी के अलावा कपड़े, नकदी, जेवर और कीमती सामान समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। इसका मुकदमा गंगानगर थाने में दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को ठंड़े बस्ते में डाल दिया।

बाजार में अपना सूट देख महिला ने की चोर की पहचान

बाजार में अपना सूट देख महिला ने की चोर की पहचान

लेकिन महिला इस मामले को लेकर लगातर खोजबीन कर रही था। करीब चार दिन पूर्व मंजू बाजार में थीं तो उन्हें सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक और महिला जाते दिखे। उस महिला ने जो सूट पहना हुआ था, वह मंजू के घर से चोरी हुआ था। जब महिला से ध्यान से देखा तो वह पहचान गई कि, सूट और स्कूटी उसकी है। जिसके बाद महिला ने अपने पड़ोसियों को बताया। महिला ने पड़ोसियों की मदद से स्कूटी चालक और महिला की घेराबंदी शुरू कर दी।

पड़ोसियों की मदद से पकड़े चोर

पड़ोसियों की मदद से पकड़े चोर

महिला को काफी खोजबीन के बाद बुधवार रात वहीं स्कूटी चालक उसे दिख गया। महिला नेपड़ोसियों की मदद से उसका पीछा शुरू कर दिया। वह युवक तो नहीं मिला, लेकिन सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर में एक घर के बाहर उसे वह स्कूटी मिल गई। महिला ने पुलिस बुलाकर स्कूटी पकड़ा दी। जिसके बाद एक युवक भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक ने जानकारी दी कि यह स्कूटी उसने कॉलोनी में ही रहने वाले एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदी है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+