Ladakh Accident: 'जवानों के हम हमेशा रहेंगे ऋणी', सैनिकों की मौत पर PM मोदी से लेकर राहुल तक ने जताया शोक

Ladakh Army Truck Accident: भारतीय सेना का एक ट्रक शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 9 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक के घायल होने की खबर है।

Ladakh Army Truck Accident: भारतीय सेना का एक ट्रक शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 9 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक के घायल होने की खबर है। इस घटना से देश भर में शोक की लहर दौड गई। वहीं, राजनेताओं ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य ने संवेदनाएं व्यक्त की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

pm modi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लद्दाख में सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया, क्योंकि उनका वाहन खाई में गिर गया था। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने आशा करता हूं।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीयों सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत की न्यूज अत्यंत दुखद है। सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

'बहादुर जवानों के हम हमेशा रहेंगे ऋणी'
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लेह में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 जवानों के शहीद होने का समाचार बेहद दुखदाई है। हमारे बहादुर जवानों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे। वीर जवानों के शोक संतप्त परिवार और परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश आपके साथ है।

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+