कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की मौत, राष्ट्रपति और रेल मंत्री ने जताया शोक, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज सुबह दुदही रेलवे क्रासिंग पर स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई, इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई, फिलहाल, मौके पर स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है।
मानव रहित क्रॉसिंग पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था, जिसके कारण ये हादसा हुआ। इस रूट पर ट्रेनों का ज्यादा संचालन नहीं होता है, गिनी चुनी ट्रेनें ही यहां से चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications