'यही एक मात्र रास्ता', संविधान की कॉपी दिखाकर बोले कुणाल कामरा, सोशल मीडिया पर कॉमेडियन के सपोर्ट में पब्लिक
Comedian Kunal Kamra: कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने एक शो में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कुणाल कामरा ने मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में आयोजित अपने शो में एक बॉलीवुड गीत की पैरोडी गाई थी, इसी गाने में उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की और 'गद्दार' कहा।
ये कमेंट शिंदे गुट के नेताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने रविवार 23 मार्च की रात हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की। विवाद इतना बढ़ गया कि शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद और विधायकों ने कुणाल कामरा को धमकाया और देश छोड़ने की बात तक कह दी। इन विवादों के बीच अब कुणाल कामरा अपने एक और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस पोस्ट में कुणाल कामरा संविधान की कॉपी दिखा रहे हैं और कैप्शन लिखा है, ''आगे बढ़ने का यही एक मात्र रास्ता है''

The only way forward… pic.twitter.com/nfVFZz7MtY
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
कुणाल कामरा का वो गाना, जिसपर मचा है बवाल
''ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !
एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए।
मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए
ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय।
मंत्री नही है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए
मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए।
तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे
ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !''
सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा के समर्थन में आए लोग
कुणाल कामरा अपने इस गाने और शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा का समर्थन कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ करने को लेकर आलोचना की है।
वहीं कई यूजर का कहना है कि क्या इस देश में किसी को अपने विचार रखने का हक नहीं है। तो वहीं कई यूजर कह रहे हैं कि कार्यकर्ता तो ऐसे बर्ताव कर रहे हैं कि जैसे कुणाल कामरा को देश से निकाल देना चाहिए। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि नेताओं की इन्ही हरकतों की वजह से इस देश में पढ़े-लिखे और सभ्य लोग नहीं रहना चाहते हैं।
देखें कुछ सोशल मीडिया पोस्ट
कपड़ों से पहचान लो दोस्तों कि ये लोग कौन हैं
— Piku (@RisingPiku) March 23, 2025
बस एक वजह बता दो कि कोई पढ़ा-लिखा इंसान इस देश में क्यों रहना चाहेगा
I request you to please avoid sharing such videos....#KunalKamra pic.twitter.com/7pn3H6JNLE
Please give me one reason why a well-educated person would want to live in this country.#kunalkamra pic.twitter.com/TiestMfxmf
— Travis Kutty (@TravisKutty) March 23, 2025
> First, they vandalized the venue where Kunal Kamra performed
> Then, they went to the police station to file an FIR against himThis is the New India Feku Ji has built over the last 11 years—where criminals file FIRs against victims & the police merely watch 🤡 #KunalKamra pic.twitter.com/Wx7HlkaiSv
— Veena Jain (@DrJain21) March 24, 2025
छोटा फेंटा 🤣🤣🤣#kunalkamra भाई आग लगा दी आग 🔥🔥
जियो अंबानी वाला नहीं, लंबी उमर वाला जियो।
— Avinash Kadbe اویناش کڈبے (@INCAvinashkadbe) March 23, 2025
🤣🤣 pic.twitter.com/Z4fxQAczOY
A voter is given 9 buttons! 🤣
I stand with #kunalkamra pic.twitter.com/d3lpuJvzz3
— Furrat huma (@Furrat_h) March 23, 2025
#Thehabitat was cracked down by local workers of Shiv Sena over some comic done by #Kunalkamra at the Habitat. Freedom of speech gone for a toss. #standupcomedy #india pic.twitter.com/uz6yQPPXk3
— Neelava Chatterjee (@Neelava_03) March 23, 2025
तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना नेताओं को लिया गया हिरासत में
शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
मुंबई पुलिस ने सोमवार 24 मार्च को शिवसेना नेता राहुल कनाल, श्रीकांत सरमालकर और अन्य को स्टैंड-अप शो के आयोजन स्थल, होटल यूनीकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications