'ये तो अपुन जैसा निकला, ये भी...', कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में आए शिवसेना यूबीटी के संजय राउत
Sanjay Raut on Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के द्वारा महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प की गई टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने वाले कुणाल कामरा के पक्ष में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) आ चुकी है।
मंगलवार को ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कॉमेडियान कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है। उन्होंने कामरा के समर्थन में एक्स पर एक पोस्ट लिखी है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

ये तो अपून जैसा निकला
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का समर्थन करते हुए संजय राउत ने लिखा हमारा डीएनए एक जैसा है। कुणाल कामरा के एक पोस्ट को दोबारा पोस्ट को शेयर करते हुए संजय राउत ने लिखा ये तो अपुन जैसा निकला, ये भी झुकेगा नहीं साला! जय महाराष्ट्र!
कुणाल कामरा ने शिंदे का बनाया था मजाक
बता दें रविवार, 23 मार्च को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने कॉमेडी शो का एक हिस्सा रिलीज़ किया। शो के दौरान कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उनका मज़ाक उड़ाया। कामरा ने "दिल तो पागल है" गाने की पैरोडी तैयार की थी, जिसमें एकनाथ शिंदे को बिना उनका नाम लिए अप्रत्यक्ष रूप से गद्दार करार दिया गया था।
शिवसेनिकों ने गुस्से में आकर तोड़ा स्टूडियो
यह हरकत शिवसेना समर्थकों को पसंद नहीं आई और इसके चलते काफ़ी हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहाँ कामरा का शो हुआ था। इसके अलावा शिवसैनिकों ने कामरा का पुतला जलाया और उससे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।
एकनाथ शिंदे ने क्या दी प्रतिक्रिया
घटना के जवाब में एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "मजाक तो समझ में आता है, लेकिन हर मजाक की एक सीमा होती है।" यह बयान शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ करके अपना असंतोष व्यक्त करने के बाद आया।
कुणाल कामरा ने माफी मांगने से किया इनकार
वहीं कुणाल कामरा ने इस घटना के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया। हैबिटेट स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ के अगले दिन कामरा ने कहा कि ऑडिटोरियम उनकी कॉमेडी के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने किए के लिए माफ़ी नहीं मांगेंगे। कामरा के इस रुख़ ने कलात्मक अभिव्यक्ति और राजनीतिक हस्तियों के प्रति कथित अनादर के बीच तनाव को रेखांकित किया।
ये तो अपून जैसा निकला…
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) March 25, 2025
ये भी झुकेगा नही साला!!
जय महाराष्ट्र!@kunalkamra88 @mieknathshinde @Dev_Fadnavis @narendramodi @BJP4India
@ https://t.co/uApbUinHmc












Click it and Unblock the Notifications