जान पर खेलकर बचाया तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। मुंबई के जीएसटी भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। इस दौरान विभाग के कर्मचारी कुनाल जाधव ने बिल्डिंग में लगे तिरंगे को अपनी जान पर खेलकर बचाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री अशोक चव्हाण ने कुनाल जाधव को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण ने जाधव को पुष्प गुच्छ और शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। बता दें कि मुंबई स्थित जीएसटी बिल्डिंग में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। यह आग बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी थी।

जान पर खेलकर बचाया तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जीएसटी बिल्डिंग में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते-देखते आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। बिल्डिंग में से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मियों के अनुसार आग लेवल 3 की थी, जिसकी वजह से इसे बुझाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि मुंबई में पिछले दिनों कई आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते शनिवार को लेक सिटी मॉल की पहली मंजिल पर आग लग गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। 13 फरवरी को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित रोल्टा कंपनी में भी आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और आग पर नियंत्रण पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+