कुमारस्वामी ने अमित शाह की तुलना नाजी से की तो BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने अब JDS के बारे में बोली ये बात
कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना नाजी प्रचार से की थी। वहीं अब भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा चुनावों के बाद, जेडीएस कर्नाटक से विलुप्त हो जाएगी।'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना नाज़ी नेता और प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स से की थी जिसके बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को उन पर कटाक्ष किया। सूर्या ने कहा कि कुमारस्वामी द्वारा इस्तेमाल किया गया "असंसदीय शब्द" उनकी "राजनीतिक हताशा" को दर्शाता है। तेजस्वी सूर्या ने कहा जेडीएस पार्टी पहले से ही एक लुप्तप्राय पार्टी बन गई है। चुनावों के बाद जेडीएस कर्नाटक से विलुप्त हो जाएगी।'
कुमारस्वामी ने अमित शाह को बताया था राजनीतिक गिरगिट
बता दें कुमारस्वामी ने शनिवार को ट्विटर पर गृह मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए लिखा- अमित शाह को "राजनीतिक गिरगिट" कहते हुए उन्होंनेंं भाजपा को "पाखंडों से भरी" बताया था। कुमारस्वामी ने ट्वीट में लिखा
तथ्य यह है कि भाजपा पाखंडों से भरी पार्टी, झूठों की पार्टी है, यह आपके झूठ बोलने से स्पष्ट हो गया। राजनीतिक गिरगिट हो अमित शाह! ये है आपकी पार्टी का असली चेहरा। आप जोसेफ गोएबल्स के पुनर्जन्म हैं। आप शर्मनाक हैं।कुमार स्वामी पर शाह की 'एटीएम' टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा था।
अमित शाह ने जेडीएस को लुटेरे और भ्रष्ट बताया था
गौरतलब है कि गृह मंत्री ने राज्य भाजपा की चल रही 'जनसंकल्प यात्रा' के तहत मांड्या की आयोजित एक रैली में कहा था कि
जेडीएस और कांग्रेस दोनों ही वंशवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं और 'भ्रष्ट समुद्री लुटेरे' हैं। शाह ने कहा कि जब कांग्रेस दक्षिणी राज्य में सत्ता में थी, तो यह क्षेत्र पुरानी पार्टी का दिल्ली में एटीएम" बन गया था और जब जेडीएस का शासन था, तो कर्नाटक परिवार का एटीएम था।
"करोड़ों कन्नडिगों का एटीएम" बन जाएगा
शाह के इस बयान पर कुमारस्वामी ने पलटवार करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा
अगर जेडीएस कर्नाटक में सरकार बनाती है, तो यह "करोड़ों कन्नडिगों का एटीएम" बन जाएगा। यह किसानों, मजदूरों, शोषितों और विकलांगों का एटीएम बन जाएगा। जेडीएस लोगों का एटीएम है। एटीएम का मतलब हमारे लिए एनी टाइम मनुष्यत्व (मानवता) है। आपके लिए, इसका मतलब "एनी टाइम मोसा" यानी धोखाधड़ी है। आपने अपने झूठ से देश को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया है। चलिए देश की बात को किनारे रखते हैं। यह रहा कर्नाटक में आपकी पार्टी का एटीएम।'












Click it and Unblock the Notifications