Chandrayaan 2: कुमार विश्वास ने ट्विटर पर कविता की पोस्ट, हे चंद्रदेव लो भारत की मेधा का पहला नमस्कार...
नई

कुमार विश्वास ने किया ये ट्वीट
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि आप के अनथक श्रम व प्रतिभा पर पूरे देश को बहुत गर्व है! प्रयास जारी रखें.' कुमार ने एक कविता भी पोस्ट की. उन्होंने लिखा, 'हमने बढ़कर खोल दिया इस अंतरिक्ष का दुर्ग द्वार, हे चंद्रदेव लो भारत की मेधा का पहला नमस्कार, जिनके चेहरे में दिखते हैं रामेश्वर के अब्दुल कलाम, इसरो के सभी साधकों को भारत के जन-जन का सलाम।
पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
इसरो की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यह यात्रा जारी रहेगी। जब मिशन बड़ा होता है तो निराशा से पार पाने की हिम्मत होना चाहिए। मेरी तरफ से आप सभी को बहुत बधाई है, आपने देश की मानव जाति की बड़ी सेवा की है।
पीएम मोदी की तारीफ में क्या कहा
कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट कर लिखा कि इस समय यह भारत के @PMOIndia या किसी दल के नेता का नहीं अपितु 125 करोड़ भारतीयों का कंधा है जिसकी आश्वस्ति पाकर भारत का विज्ञान जल्दी ही फिर चंद्रमा को छुएगा। इसरो के तपस्वियो आपकी मेहनत ज़िंदाबाद,आपकी प्रतिभा ज़िंदाबाद, देश के बेटों के साथ खड़े होने का आभार।

इसरो प्रमुख सिवन ने क्या कहा?
इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि संपर्क उस समय टूटा, जब विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था। लैंडर से संपर्क टूटने के बाद इसरो ने अपनी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी है। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार लैंडर से संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिक अब इसके कारणों और मिले डेटा का विश्लेषण करने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications