किरण के कमेंट पर बोले कुमार, कहा मैंने विश्वास नहीं तोड़ा

नई दिल्ली। किरण बेदी की ओर से कवि कुमार विश्वास को सिर्फ कविता लिखने की नसीहत पर कुमार विश्वास ने एबीपी न्यूज से कहा कि मैं किरण बेदी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने कम से कम मुझे एक अच्छा कवि तो माना है लेकिन मुझे पता है कि उनकी पार्टी कभी भी मुझे लालकिले पर या गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन करने के लिए नहीं बुलायेगी।

Kumar Vishwas talks to ABP News: Makes veiled attack on Kiran Bedi over joining BJP

अपने जयचंद वाले बयान पर कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने तो एक कविता लिखी थी, अब उसका क्या मतलब निकाला जाये यह तो वो ही लोग जाने जो इस बात पर हंगामा मचा रहे हैं। मैं एक कवि हूं और मेरे लिए मेरा देश बहुत मायने रखता है, उसके आगे ना तो किरण बेदी, ना ही केजरीवाल और ना मैं खुद खड़ा होता हूं। रही बात किरण बेदी के राजनीति में आने की और बीजेपी को ज्वाइन करने की तो मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि जिस तरह की वो राजनीति कि बात कर रही हैं वो करके दिखायें। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली किरण बेदी ने एक भ्रष्ट पार्टी ज्वाइन की है, जिस पर मुझे अब कुछ नहीं कहना।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि वो इन दिनों चुनाव प्रचार में दिखायी ना देकर कवि-सम्मेलनों में दिखायी दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैंनें नौकरी छोड़ दी है। मैं कोई राष्ट्र कवि तो हूं नहीं जो सरकारी तंत्र से मेरा धर चले। मैं भी बाल बच्चेदार आदमी हूं, घर चलाने के लिए पैसे की जरूरत होती है इसलिए कवि सम्मेलन में नजर आ रहा हूं। रही बात चुनावी रैलियों में ना दिखने की तो एक बात बता देता हूं मैं अपनी आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करूंगा।

मालूम हो कि कवि कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना जयचंद से की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से, हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से।' पढ़े पूरी खबर:कुमार विश्वास ने किरण बेदी की तुलना जयचंद से की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+