लॉकडाउन के चलते 66 दिन बाद 'अनारकली' से मिले कुमार विश्वास, फोटो शेयर कर पूछा नाराज तो नहीं?
नई दिल्ली। कवि और नेता कुमार विश्वास ने लॉकडाउन के बीच गांव पहुंचे तो बगीचे उन्होंने तस्वीर शेयर की है। कुमार ने अनार के पेड़ की तस्वीर शेयर की है। जिस पर छोटे अनार यानी कली आ रही है। अनार की कली का फोटो शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा- 66 दिन बाद पहली बार खेत पर गया! अनारकली मिली! मेरी इतनी लंबी ग़ैर हाजिरी से नाराज नहीं थी! अनारकलियों से बेहतर, मजबूरियाँ कौन समझता है भला।

दो महीने से लॉकडाउन के चलते घरों में हैं सब
कुमार विश्वास ने लिखा है कि वो 66 दिन बाद खेत पर गए हैं। जाहिर है कि बीते 2 महीने से देश में लॉकडाउन है और लोग घरों में ही रह रहे हैं। ऐसे में कुमार विश्वास भी खेत नहीं जा सके और अनारकली को नहीं देख सके। हालांकि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर इस दौरान काफी सक्रिय हैं। वो लगातार कई मुद्दों पर लिख रहे हैं।

मजदूरों को लेकर पंक्तियां भी वायरल
दो दिन पहले कुमार विश्वास ने लगातार शहरों से गांवों की ओर अमानवीय स्थिति में पैदल जा रहे मजदूरों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था। कुमार विश्वास ने फेसबुक पर लिखा है कि ये रोती मांएं, बिलखते हुए बच्चे, बूढ़े, बड़ी हवेलियो, खुशहाल मोहल्ले वालों, कटे अंगूठों की नीवों पे खड़े हस्तिनापुर! ये लोग एक दिन तुझसे जवाब मांगेंगे.. कुमार विश्वास की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

सरकारों से बस रोज प्रेस-कॉन्फ्रेंस करा लो
इससे पहले भी कुमार विश्वास ने अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर किया था, उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि 2 महीने पहले भी यही दृश्य, 2 महीने बाद भी? और इन सारी सरकारों से अपने कर्मों पर छाती पिटवाने वाली प्रेस-कॉन्फ्रेंस रोज करा लो TV पर पता नहीं क्या दुर्भाग्य है देश का जो ख़ून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो और जरूरत के वक्त रो-रोकर तमाशा देखो! कुछ बोलो तो इनके पालतू झेलो।












Click it and Unblock the Notifications