कुमार विश्वास का अनसुना सच आएगा सामने ...

जैदी ने बताया कि वे जल्द ही अपनी संस्था के सदस्यों के साथ अमेठी जाकर कवि सम्मेलनों की क्लिप दिखाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कुमार विश्वास धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाते दिखते हैं, उन क्लिपों को दिखाकर वे जनता की राय प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। उधर, एसओ ठाकुरगंज ने बताया कि मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है, पड़ताल चल रही है।
यह भी पढ़ें - भटकल से भेदभाव
कुमार विश्वास अपने कवि सम्मेलनों में अक्सर देवी देवताओं का मजाक उड़ाते रहे हैं। जिस पर पहले भी आपत्ति जताई जा चुकी है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है कुमार के ऐसे भी वीडियो यू ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें उन्होने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।
एक कवि सम्मेलन के दौरान उन्होने नर्स के लिए 'काली पीली नर्स' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिस पर केरल की राज्य सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आज भले ही कुमार विश्वास भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हों लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब वह मोदी के प्रशंसक थे। कुमार ने एक कवि सम्मेलन के दौरान मोदी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान से की थी।
महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के कारण ही अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा विश्वास पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'मैं एक महिला हूं इसलिए कुमार से कभी इज्जत की उम्मीद कर भी नहीं सकती हूं।'
हालांकि विश्वास ने कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी बातों के लिए माफी मांगी है लेकिन अक्सर ऐसे विवाद सामने आ ही जाते हैं। अब अगर उन पर मुकदमा दर्ज होता है तो यह न सिर्फ उनकी पार्टी के लिए मुश्िकल होगा, बल्कि उनके राजनैतिक कॅरिअर पर भी प्रश्नचिन्ह लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications