राज्यसभा से टिकट कटने पर कुमार के केजरीवाल पर आठ वार, खुद को शहीद सुशील गुप्ता को बताया क्रान्तिकारी

Recommended Video

      Rajya Sabha न जाने पर Kumar Vishwas का Kejriwal पर तगड़ा कटाक्ष | वनइंडिया हिन्दी

      नई दिल्ली। बुधवार को आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्यों के नाम का ऐलान होने और उसमें अपना नाम शामिल ना किए जाने के बाद कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुमार विश्वास ने अपने चित-परिचित अंदाज में केजरीवाल पर वार किए। उन्होंने इस दौरान शेर भी कहे और केजरीवाल की पुरानी गलतियां याद दिलाईं। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे, मैं उनको बधाई देता हूं और अपनी शहादत स्वीकार करता हूं। कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर ये आठ बड़े वार किए।

      शहीद के शव से छेड़छाड़ ना करें: कुमार विश्वास

      शहीद के शव से छेड़छाड़ ना करें: कुमार विश्वास

      1. एक निवेदन करता हूं कि युद्ध का भी एक नियम होता है कि शहीदों के शव से छेड़छाड़ नहीं की जाती। आंदोलन का हिस्सा हूं और आपका भाई भी हूं तो आपसे ये अनुरोध करता हूं कि शहीद तो कर दिया पर इस शव से छेड़छाड़ ना करें।

      2. निर्णय चाहे सर्जिकल स्ट्राइक के हों, आंतरिक भ्रष्टाचार से आंख फेरना हो, पंजाब में अतिवादियों को लेकर सॉफ्ट रहना हो, टिकट वितरण में जो गड़बड़ियां मिली पारदर्शिता मिली, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो। चाहे जो भी विषय हो मैंने जो-जो सच बोला आज उसका पुरस्कार मुझे दंडस्वरूप दिया गया, मैं उसका आभार व्यक्त करता हूं।

      3. केजरीवाल के इस फैसले से नैतिक रूप से एक कवि, मित्र और आंदोलनकारी के तौर पर मेरी जीत हुई है।

      सबको लड़ने ही पड़े अपने-अपने युद्ध

      सबको लड़ने ही पड़े अपने-अपने युद्ध

      4. सभी शुभचिंतकों को कहना चाहता हूं कि यहां सब अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आप अपनी लड़ रहे हैं. मैं अपनी लड़ रहा हूं. 'सबको लड़ने ही पड़े अपने-अपने युद्ध, चाहे राजा राम हों, चाहे गौतम बुद्ध'।

      5. मैं अरविंद और पूरी पार्टी, जिन लोगों ने इन नामों को तय किया है, को बधाई देता हूं। देश के सर्वोच्च सदन में इनको नवनीत बनाकर भेजा है, जहां अटल और इंदिरा की आवाज गूंजी है।

      6. मैं जानता हूं आपकी इच्छा के बिना हमारे दल में कुछ होता नहीं है। आपसे असहमत रह के वहां जीवित रहना मुश्किल है।

       कुमार का तंज- क्रान्तिकारियों को राज्यसभा भेजने के लिए साधुवाद

      कुमार का तंज- क्रान्तिकारियों को राज्यसभा भेजने के लिए साधुवाद

      7. पिछले 40 साल से मनीष सिसोदिया के साथ काम किया। 12 साल से अरविंद के साथ काम कर रहा हूं। ईमानदारी से काम का ईनाम मिला है, इसके लिए धन्यवाद।

      8. जिन्होंने सात साल से कार्यकर्ताओं के लिए और पांच साल से पार्टी के लिए ट्वीट किया और बहस कर इसको खड़ा किया, मैं ऐसे महान क्रांतिकारी सुशील गुप्ता और नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा जाने के लिए बधाई देता हूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+