शर्मसार हुए केजरीवाल, कुमार विश्वास लड़की के साथ सोते पकड़े गये

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। विश्वास का एक इमेल सामने आया है जिसमें आरोप है कि कुमार विश्वास लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक वालंटियर महिला के साथ सोते हुए पाये गये थे। वहीं कुमार ने इन आरोपों को बीजेपी का प्रोपोगेंडा बताया है, उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है, साथ ही उन्होंने इस खबर पर मीडिया पर जमकर हमला बोला है।

kumar vishwas

चुनाव प्रचार के दौरान महिला के साथ सोते थे

अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के मानें तो अखबार का दावा है कि उनके पास कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच साझा हुए ऐसे इमेल की सीरीज है जिसमें इस सनसनीखेज बाज का खुलासा हुआ है। खबर के अनुसार कुमार विश्वास अमेठी में आप महिला वालंटियर के साथ सोते थे। यही नहीं उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में उनकी पत्नी ने भी रंगेहाथ पकड़ा था।

वहीं इस पूरे विवाद पर किस तरह मीडिया पर ही बरसे हैं कुमार विश्वास सुनिये इस वीडियो में..

/news/india/kumar-vishwas-allegedly-caught-sleeping-with-lady-volunteer-by-his-wife-348160.html

केजरीवाल ने दिया था जांच का आश्वासन

आम आदमी पार्टी के अजय वोहरा ने केजरीवाल को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास पर ये आरोप लगाये हैं। यही नहीं उन्होंने कुमार पर कालाधन भी लेने का आरोप लगाया है। 24 दिसंबर को भेजे इस मेल के बाद केजरीवाल ने वोहरा को इस बात का आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच करायेंगे और कार्यवाही करेंगे। इसके बाद केजरीवाल ने संसदीय मामलों की कमेटी को इस मामले की जानकारी दी और आगे की कार्यवाही के लिए राय मांगी।

विश्वास ने केजरीवाल पर उठाए थे सवाल

वहीं कुमार विश्वास ने केजरीवाल को भेजे मेल में कहा है केजरीवाल को खुद मुझे इस बारे में पूछकर मेरा पक्ष जानना चाहिए था बजाए इसके कि वोहरा की बात पर यकीन करने के। मेल में विश्वास केजरीवाल से अपनी इस मामले में राय की बात कहते हैं, साथ ही उनकी पत्नी का नाम इस मामले में घसीटने पर आपत्ति जताते हैं।

केजरीवाल के पास है मामले का आडियो टेप

यही नहीं वोहरा के इस मेल के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि अरविंद केजरीवाल के पास इस मामले की क्लिप पहले से ही मौजूद थी। यह बात उस परिपेक्ष्य में कही गयी है जिसमें कहा गया है कि वोहरा ने अपने मेल में विश्वास के खिलाफ सबूत के तौर पर ऑडियो टेप देने की बात कही है।

केजरीवाल फेल हुए पहली बड़ी परीक्षा में

वहीं वोहरा अपने मेल में कहते हैं कि यह केजरीवाल का पहला सबसे बड़ा टेस्ट है जब उन्हें अपने सबसे करीबी मित्र के खिलाफ कदम उठाना था। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया इस क्लिप का खुलासा करती है तो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचेगा, और वह खुद इस क्लिप को मीडिया में नहीं देंगे, बल्कि पार्टी के भीतर के लोकपास से इस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की गुजारिश करेंगे।

आप के सभी वरिष्ठ नेताओं को थी खबर

गौरतलब है कि इस मेल को प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, दिलीप पांडे, आशुतोष, आशीष खेतान, मनीष सिसोदिया, आशीश तलवार, संजय सिंह आदि को भी भेजा गया है, जिसमें इन सभी नेताओं ने कहा है कि इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। यही नहीं योगेंद्र यादव कहते हैं कि यह आरोप छींटाकशी ज्यादा लगता है बजाए सच्चाई के। लेकिन उन्होंने कहा कि वोहरा को अपनी बात कहने की आजादी है।

केजरीवाल और विश्वास ने मामले को रफा-दफा किया

वहीं भूषण ने इस मामले को लोकपाल को देने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कभी भी जांच नहीं की गयी। हाल ही में उस मेल को केजरीवाल और विश्वास के बीच साझा करके उसे निपटा दिया गया था, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि मीडिया में इस खबर के आने के बाद क्या केजरीवाल इस मामले में विश्वास की जांच करवायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+