कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने बोला एक और झूठ, भारत ने लताड़ा

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बयान का हवाला देते हुए कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान के एक और झूठ को लकर हमला बोला है। बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मुहम्म्द आसिफ ने दावा किया था कि उन्हें कुलभूषण यादव को रिहा करने के बदले अफगान जेल में बंद पेशावर हमले के आरोपी को सौंपने का ऑफर दिया गया था। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है।

कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने बोला एक और झूठ, भारत ने लताड़ा

पाकिस्तान के इस दावे के बाद अफगान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मोहम्मद कनीफ अतमार ने बयान जारी कर कहा कि 21 सितंबर को न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ हुई बैठक में भारत या किसी भारतीय संबंध के कोई बातचीत नहीं हुई। बता दें कि इसी बैठक के बाद 26 सितंबर को पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दावा किया था उन्हें पेशवार में एक स्कूल में हमला करने वाला आतंकी जो इस अफगान जेल में बंद है को कुलभूषण जाधव को रिहा करने के बदले में सौंपे जाने का ऑफर मिला है।

पाकिस्तान के इस झूठ पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफगानिस्तान के सुरक्षा सलाहकार के बयान के बाद यह साफ है कि पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर एक और मनगढ़ंत झूठ है। बता दें कि पाकिस्तान के इस दावे पर तभी सवाल उठने शुरू हो गए थे जब पत्रकारों ने पाक विदेश मंत्री से पूछा कि उन्हें यह ऑफर किसने दिया और अफगान जेल में बंद आतंकी का क्या नाम है? पाक विदेश मंत्री इन सवालों के जवाब में कहा थआ कि उन्हें उनके नाम नहीं याद आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+