कपिल शर्मा शो में सिद्धू की जगह अर्चना को शामिल किए जाने पर कृष्णा अभिषेक ने क्या कहा?
नई दिल्ली। पुलवामा हमले को लेकर बयानबाजी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो से बाहर कर दिए हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि नवजोत सिंह सिद्धू को परमानेंट शो से हटा दिया गया है या फिर कुछ दिन या कुछ एपिशोड के लिए दूर रखा गया है। अर्चना पूरन सिंह वास्तव में द

डीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने हाल ही एक कार्यक्रम में कहा कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन कृष्णा ने इतना जरूर कहा कि 'मैंने सुना है कि अर्चना ने किसी मीडिया को बताया है कि अभी तक उन्होंने शो के लिए कोई कोंट्रेक्ट साइन नहीं किया है। ऐसे हालत में मैं बिना जानकारी के कुछ भी नहीं बोल सकता।'
लेकिन आपको बता दें कि सोनी टीवी के एक ट्वीट ने भी पुष्टि की कि अर्चना पूरन सिंह इस शो में शामिल होंगी। लेकिन ट्वीट से यह पता नहीं चला है कि वो सिद्धू की जगह आ रही है या नहीं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो अर्चना पूरन की शो में एंट्री सिद्धू के जाने के बाद ही हो रही है। यहां तक की कुछ एपिशोड की शूटिंग भी कर ली गई है। पिछले हफ्ते, अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपिल के शो की शूटिंग के बारे में एक वीडिया साझा किया था। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- अचानक बिगड़ी सोनू निगम की तबीयत, आनन-फानन में ले जाए गए अस्पताल












Click it and Unblock the Notifications