केआरके के ट्वीट से खलबली, बोले- मैं सुशांत की तरह नहीं मरूंगा, बॉलीवुड के गुंडे को हारना होगा
केआरके के ट्वीट से खलबली, बोले- मैं सुशांत की तरह नहीं मरूंगा, इस बार बॉलीवुड को हारना होगा
मुंबई, 12 जून: अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले कमाल आर खान (केआरके) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें लिखी हैं, जो सबका ध्यान खींच रही हैं। कमाल ने बॉलीवुड के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि वो उनको खत्म करना चाहते हैं। कमाल ने लिखा है कि वो मरेंगे नहीं कोई भी कोशिश कर ले लेकिन वो दूसरे सुशांत नहीं बनेंगे। सुशांत राजपूत की मौत की बरसी के ठीक पहले कमाल ने ये ट्वीट किए हैं।

मैं आउटसाइडर हूं लेकिन मैं दूसरा सुशांत नहीं बनूंगा
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बॉलीवुड के गुंडे भाई तू 100 प्रतिशत ये मानकर चल कि मैं आउटसाइडर भले हूं लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा। ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार को बॉलीवुड की हार होनी है। इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है।

जिस दिन इसका करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म
केआरके ने इसके बाद अगले ट्वीट में लिखा है- मैंने इस बॉलीवुड के गली के गुंडे को टीवी एक्टर ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी केआरके नहीं. जिस दिन इस क्रिमिनल का करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म हो जाएंगे।

क्या केआरके ने सलमान पर साधा है निशाना
केआरके के अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन लगता है कि उन्होंने सलमान खान को निशाना बनाया है। दरअसल सलमान खान की फिल्म राधे के निगेटिव रिव्यू के बाद वो लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने कहा था कि उनको सलमान की ओर से परेशान किया जा रहा है। केआरके ने कहा था कि सलमान खान के उनको नोटिस भेजा है। इसके बाद केआरके ने सलमान को बॉलीवुड का गुंडा कहते हुए माफी मांग लेने की बात कही थी। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड के गुंडे कहा है, जिससे लग रहा है कि वो सलमान खान को ही निशाना बना रहे हैं।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications