कृति सेनन ने दी कोरोना को मात, दुआओं के लिए फैन्स और BMC को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब आम से लेकर खास तक सभी इस महामारी की चपेट में आने लगे हैं। पिछले एक महीने के अंदर कई बॉलीवुड हस्तियां भी इस वायरस की चपेट में आई हैं। जिसमें एक्ट्रेस कृति सेनन का भी नाम शामिल है, हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। साथ ही दुआओं के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा।

Kriti Sanon

कृति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सबको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीएमसी को बहुत-बहुत धन्यवाद। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर और मेरे डॉक्टरों ने इस मुश्किल के वक्त के दौरान मेरी बहुत मदद की। उन्होंने अपने फैन्स को भी दुआओं के लिए धन्यवाद कहा। कृति के ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट करते हुए लिखा- अद्भुत, जिस पर कृति ने उन्हें भी धन्यवाद कहा।

corona

9 दिसंबर को हुईं थी पॉजिटिव
कृति सेनन 9 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। इस बात की जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बीएमसी और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने जल्द ठीक होकर काम पर लौटने की उम्मीद जताई थी। साथ ही प्रार्थना की थी कि ये महामारी जल्द दुनिया से जाए।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। जिसमें से 1.45 लाख मरीजों की मौत हुई है जबकि 95.73 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 3.03 लाख की है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 18,88,767 कंफर्म केस अब तक आ चुके हैं। जिसमें से 48574 की मौत हुई है, जबकि 17.78 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मुंबई में अब तक 2,85,632 केस सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+